• Wed. Mar 4th, 2026

आदित्यपुर : गम्हरिया प्रखंडआदित्यपुर परिसर के एक सरकारी मकान में पुलिस ने की छापेमारी, नंबर प्लेट,चेचिस नंबर और इंजन नंबर अलग-अलग होने पर पुलिस ने बोलेरो को किया जप्त

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Nov 19, 2024
आदित्यपुर : सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना अंतर्गत गम्हरिया प्रखंड परिसर में रह रहे बाबू दास के घर में मंगलवार को पुलिस ने छापामारी कर एक बोलेरो को जप्त किया है। मिली जानकारी के अनुसार आदित्यपुर थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह को गुप्त सूचना मिली थी कि बाबू दास के घर के बाहर दो बोलेरो खड़ा है जिसमें एक का नंबर प्लेट, इंजन और चेचिस नंबर अलग-अलग हैं। तत्पश्चात आदित्यपुर थाना प्रभारी ने फौरन गम्हरिया प्रखंड परिसर स्थित बाबू दास के सरकारी मकान में दबिश दी । जहां जांच करने पर एक बोलेरो का नंबर प्लेट,चेचिस नंबर और इंजन नंबर अलग-अलग पाया गया है। जिसे पुलिस ने जप्त कर लिया हैं। बता दे कि बाबू दास अवैध रूप से सरकारी मकान को कब्जा करके रह रहा था इससे पूर्व तत्कालीन वीडियो मारुति मिंज ने नोटिस जारी कर सरकारी मकान को खाली करने का निर्देश भी दिया था। मगर अपने राजनीतिक पहुंच के कारण बाबू दास ने मकान को खाली नहीं किया और उसी में रह रहा है। बाबू दास पूर्व में भी गोली चालन के मामले में जेल जा चुका है, इसके अलावा उसके ऊपर कई आपराधिक मामले भी दर्ज है। फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर यह पता लगाने में लगी है कि गलत नंबर प्लेट, गलत इंजन और चेचिस नंबर वाली गाड़ी बाबू दास अपने घर पर क्यों खड़ी कर रखा था और उसकी क्या मनसा थी । इस संदर्भ में आदित्यपुर थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि वाहन की पार्ट्स और कागजातों की जांच की जा रही है गलत पाए जाने पर कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *