• Wed. Mar 4th, 2026

आदित्यपुर : निर्मल नगर के 88 घरों में नगर निगम की टीम ने बांटा डस्टबिन, गंदगी से बचने के लिए लोगों को किया जागरूक

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Nov 18, 2024

आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र वार्ड 15 के निर्मल नगर में नगर निगम से पहुंची टीम ने आसपास फैले रहे गंदगी को रोकने के लिए स्थानीय नागरिकों के बीच सुखे और गीले कचरे रखने के लिए दो छोटे डस्टबिन बांटा । साथ ही गंदगी के जमा होने से किन-किन बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है उन सभी विषय पर विस्तृत जानकारी देने के साथ लोगों को जागरूक किया। निर्मल नगर में ढाई सौ से भी अधिक परिवार रहते हैं। जहां की मौजूदा हालात गंदगी से बदतर हो चुकी हैं । नगर निगम की टीम द्वारा 88 से भी अधिक घरों में सुखे और गीले कचरे रखने के लिए छोटे-छोटे डस्टबिन देने से स्थानीय लोगों में उम्मीद जगने लगी है। जिससे स्थानीय नागरिक उस बकेट का उपयोग कर नगर निगम के कचरे उठाओ वाहन में प्रतिदिन कचरा दे सके।आसपास फैल रहे गंदगी को रोक कर स्वच्छ वातावरण में नगर वासी रह सके। हालांकि इस कचरे उठाओ के लिए प्रतिमाह पचास रुपया शुल्क नगर निगम द्वारा निर्धारित की गई है। फिलहाल नगर निगम टीम की इस पहल से निर्मल नगर वासियों को कुछ उम्मीद आस जगी है। नगर निगम से पहुंची टीम मेंसिटी मैनेजर रवि कुमार, सुपरवाइजर अमन कुमार एवं अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *