• Wed. Mar 4th, 2026

आदित्यपुर : नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज अस्पताल में आयुष्मान के लाभुकों का होगा ईलाज, हर तरह के मरीजों का हो रहा सफल ईलाज : कुलाधिपति मदन मोहन सिंह

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Nov 16, 2024
आदित्यपुर : सरायकेला- खरसावां जिला के आदित्यपुर स्थित 650 बेड के नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज सुपर मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल में अगले महीने से आयुष्मान योजना के लाभुकों का इलाज शुरू हो जाएगा। वहीं अस्पताल में सिटी स्कैन सेंटर और ब्लड बैंक सेवा की शुरुआत हो चुकी है। संस्थान के चेयरमैन मदन मोहन सिंह ने बताया कि अगले साल मई- जून के महीने से यहां कैथ लैब की शुरुआत हो जाएगी। इसकी तैयारियां पूरी हो चुकी है। उन्होंने बताया कि फिलहाल सभी तरह के मरीजों का बेहद ही कम खर्च में सफलतापूर्वक इलाज शुरू हो चुका है। हर दिन दो- तीन सर्जरी हो रहे हैं। इनमें वैसे मरीज भी हैं जिन्हें हर जगह से निराशा हाथ लग चुकी है। उन्होंने आम लोगों से अस्पताल में मिल रहे सेवा का लाभ उठाने की अपील की। आपको बता दें कि इसी साल अप्रैल महीने में 650 बेड के नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज अस्पताल की शुरुआत हुई है। यह अस्पताल नित नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। खासकर गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों के लिए यह अस्पताल वरदान साबित हो रहा है। चेयरमैन ने बताया कि इस अस्पताल में पहुंचने वाले रोगियों को निराश होकर नहीं लौटना पड़ेगा।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *