• Wed. Apr 1st, 2026

झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण के स्कूटनी में 743 उम्मीदवारों के नामांकन स्वीकृत , 62 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र हुए खारिज

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Oct 30, 2024

 

 

रांचीः झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए 743 उम्मीदवारों के नामांकन जांच के दौरान स्वीकार कर लिये गये हैं।

crescent ad

 

झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने बताया कि जांच के दौरान 62 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र खारिज कर दिये गये।राज्य में 13 नवंबर को पहले चरण के तहत 43 विधानसभा क्षेत्रों में वोट डाले जायेंगे।

 

पहले चरण के लिए 805 प्रत्याशियों ने भरा पर्चा

 

इन 43 निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 805 प्रत्याशियों ने 18 से 25 नवंबर तक नामांकन पत्र दाखिल किए थे। सोमवार को इन नामांकन पत्रों की जांच की गयी। जांच के बाद अब 743 उम्मीदवार चुनाव मैदान में रह गए हैं। उम्मीदवार बुधवार तक अपना नाम वापस ले सकते हैं।

 

दूसरे चरण के लिए 634 ने भरा पर्चा

 

इधर, दूसरे चरण के लिए मंगलवार को नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया पूरी हो गई। दूसरे चरण में 634 उम्मीदवारों ने पर्चा भरा। नामांकन दाखिल करने के अंतिम दिन 297 प्रत्याशियों ने पर्चा भरा।

 

राज्य की 81 सदस्यीय विधानसभा के लिए 13 और 20 नवंबर को दो चरणों में चुनाव होंगे। मतों की गिनती 23 नवंबर को होगी। अधिकारी ने बताया कि बरकागांव, जमशेदपुर पश्चिम और हटिया विधानसभा क्षेत्रों में सबसे अधिक 28-28 उम्मीदवार हैं तथा खरसांवा में सबसे कम 10 प्रत्याशी हैं। वर्ष 2019 में 43 सीट पर 633 प्रत्याशी मैदान में थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *