
आदित्यपुर : झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर निर्वाचन आयोग के निर्देश पर पुलिस-प्रशासन आयोग द्वारा जारी गाइडलाइंस के तहत लगातार गतिविधियां संचालित कर रहा है। इसी कड़ी में मंगलवार को सरायकेला- खरसावां जिला के आरआईटी थाना की पुलिस ने सीआरपीएफ की महिला बटालियन के साथ आरआईटी थाना क्षेत्र की सड़कों पर फ्लैग मार्च किया। फ्लैग मार्च बंतानगर से ट्रांसपोर्ट होते हुए 32 नंबर से जागृति मैदान तक पंहुचा। इसका नेतृत्व आरआईटी थाना प्रभारी विनय कुमार ने किया। उन्होंने बताया कि विधानसभा चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी करने वालों को बख्शा नहीं जायेगा। उन्होंने कहा कि लोग मतदान के दिन भयमुक्त होकर मतदान करें और लोकतंत्र के महापर्व का हिस्सा बनें। पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद है।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
