
पटना : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के ये कहने की नीतीश कुमार मानसिक रूप से स्वस्थ नहीं है। इस पर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने पलटवार किया है।
उन्होंने कहा कि तेजस्वी अगर चिकित्सक है तो इस पर मैं नहीं कह सकता हूं। चिकित्सा के दृष्टिकोण से बताते हैं तो हम कुछ नहीं कह सकते। लेकिन जहां तक नीतीश कुमार का सवाल है कौन ऐसा काम है जो नही कर रहे है।

कहा कि नीतीश मंत्रिमंडल की बैठक कर रहे हैं। बाढ़ में देखा आप लोगों ने उन्होंने कितना काम किया और हर काम को वह कर रहे हैं। बहुत लोगों की जो जयंती होती है पुण्यतिथि होती है उस अवसर पर वह जा रहे हैं। यह सारा काम नीतीश कुमार कर रहे हैं। उनको कैसे लग रहा है कि वह स्वस्थ नही है। हमको लगता है कि तेजस्वी खुद अस्वस्थ हो गए हैं।

झारखंड चुनाव में पार्टी की क्या रणनीति है। इस पर जीतन राम मांझी ने कहा कि हम लोगों ने बैठक की थी और 10 सीटों पर लड़ने का प्रयास करेंगे। लेकिन हम एनडीए में है। एनडीए में चर्चा चल रहा है चर्चा चलाएंगे और जो भी सीट मिलेंगे उस सीट पर हम लोग लड़ेंगे। लेकिन चुनाव हम लोग जरूर लड़ेंगे।
प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस हिंदुओं को लड़ाकर और मुसलमानों को डराकर राजनीति करती है। इस पर मांझी ने कहा कि उनके मुख से जो भी बातें निकलती है वह मौलिक होती है। हिंदुस्तान के लिए भारत के लिए लाभदायक होती है। आज कह सकते हैं कांग्रेस की बात जब वो लोग करते हैं तो जम्मू कश्मीर में जब वह लोग प्रचार कर रहे थे। कांग्रेस वाले लोग क्या नारा दे रहे थे। जम्मू कश्मीर पाक अधिकृत कश्मीर के बारे में उन्होंने क्या-क्या नहीं बोला। ऐसी बातें बोलना और फिर विदेश में जाकर के हिंदुस्तान के बारे में कुछ कहना ये सब राष्ट्रभक्ति नहीं। ऐसे लोग अगर कुछ बोलते हैं उनकी बात पर हम लोग भरोसा नहीं करते हैं और उस चीज के लिए नरेंद्र मोदी अगर कुछ कहा है तो उन्होंने ठीक ही कहा है कि वह लोग डरा कर राजनीति करना चाहते हैं।
हरियाणा का चुनाव आपने देखा कुछ नहीं चला उन लोगों का फिर सरकार भाजपा की बनी है।
यह पूछे जाने पर कि क्या चिराग पासवान रामविलास पासवान के असली वारिस नही है पशुपति पारस है इस पर मांझी ने कहा ऐसा हमने कभी नहीं कहा।
There is no ads to display, Please add some







Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
