• Mon. Feb 23rd, 2026

हेमंत सोरेन सरकार की मंत्रिमंडल की बैठक में कुल 81 प्रस्तावों को दी गयी मंजूरी

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Oct 9, 2024

 

 

झारखंड सरकार ने मंगलवार को मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा पारदेशीय छात्रवृत्ति योजना के लिए पात्र छात्रों का कोटा 25 से बढ़ाकर 50 कर दिया।

 

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में इसे मंजूरी दी गई।

 

कैबिनेट सचिव वंदना दादेल ने कहा कि प्रत्येक वर्ष अनुसूचित जनजाति के 20 छात्र, अनुसूचित जाति के 10 छात्र, अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के 14 छात्र तथा अल्पसंख्यक समुदाय के छह छात्र इस योजना से लाभान्वित होंगे।

 

मंत्रिमंडल की बैठक के दौरान कुल 81 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई, जिसमें राज्य संचालित मेडिकल कॉलेज और अस्पतालों में मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर की स्थापना भी शामिल है। इसके लिए 35.69 करोड़ रुपये का बजट आवंटन किया गया है। मंत्रिमंडल ने नवी मुंबई में 136.95 करोड़ रुपये के निवेश से झारखंड भवन के निर्माण को भी मंजूरी दी।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *