
पटना : आज राजधानी पटना स्थित जदयू प्रदेश कार्यालय में जदयू के राज्य कार्यकारिणी की बैठक हुई। इस बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का संबोधन हुआ। नीतीश कुमार ने साफ कहा कि एक मात्र लक्ष्य 2025 का विधानसभा चुनाव जीतना है। पार्टी नेताओं को टास्क देते हुए कहा कि आपलोग अभी से लग जाइए। हमने जो काम किया है।उसे गांव-गांव तक पहुंचायें। पहले क्या था और अब बिहार की क्या स्थिति है। इस बात को निचले स्तर पर ले जाएं। लोगों को बताएं। खासकर नए लोगों को जानकारी दीजिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमलोग 2025 में अधिक से अधिक सीटों पर चुनाव जीतें।इस पर काम करना है।

जेडीयू प्रदेश पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्पष्ट कर दिया कि अब इधर-उधऱ जाने का सवाल नहीं है। उन्होंने कहा कि दो बार गलती कर दिए।अब आगे ऐसी गलती नहीं करेंगे। अब राजद से हाथ नहीं मिलाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार से सहयोग मिल रहा है।

राज्य कार्यकारिणी की बैठक के समापन के बाद पार्टी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा ने कहा कि मुख्यमंत्री ने आज की बैठक में 45 मिनट भाषणा दिया है। उन्होंने हमलोगों को टिप्स दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा है कि हमलोगों ने जो काम किया है।उस पर वोट मांगने जाएंगे। हमलोग पॉजिटव वोट लेने जाएंगे। हमलोग भावना नहीं भड़काएंगे।
उन्होंने कहा कि हमलोगों को हमेशा डिमांड रहा है। विशेष राज्य का दर्जा या विशेष पैकेज की। केंद्र सरकार ने विशेष पैकेज देने का काम शुरू किया है। इसके लिए हमारे नेता नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद दिया है। उन्होंने 2025 के विस चुनाव में एनडीए को 220 सीट जीतने का लक्ष्य दिया है।
There is no ads to display, Please add some







Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
