• Mon. Feb 16th, 2026

आजसू प्रखंड कार्यकारी अध्यक्ष चंदन सिंह ने दिया पार्टी से इस्तीफा

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Sep 29, 2024

 

 

बड़कागांव प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत महुंगाई कला पंचायत के ग्राम अंबाजीत निवासी आजसू प्रखंड कार्यकारी अध्यक्ष चंदन सिंह ने आजसू पार्टी छोड़कर कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान अंबाजीत के कई आजसू पार्टी कार्यकर्ताओं ने भी कांग्रेस पार्टी का दामन थामा और अंबा प्रसाद को बतौर विधायक बरकरार रखने का संकल्प लिया।

 

 

 

मिलन समारोह में पहुंचे बतौर मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री योगेंद्र साव ने कहा कि विधायक अम्बा निरंतर क्षेत्रवासियों को सम्मान एवं क्षेत्र को संवारनें व बड़कागांव विधानसभा का नाम रोशन करने का कार्य कर रही है। आजसू आजसू प्रखंड कार्यकारी अध्यक्ष चंदन सिंह ने कहा कि 14 साल से आजसू पार्टी में कार्य किया लेकिन किसी प्रकार का सम्मान नहीं मिला।

 

पार्टी के सदस्यता ग्रहण करने वाले में मुख्य रूप से प्रशांत कुमार, दीपक सिंह, नितेश सिंह,जुगन सिंह, सदानंद पाठक, अजय सिंह, ललित सिंह, नवीन सिंह, उज्जवल सिंह, नवलेश सिंह, आयोजित कुमार,संदीप सिंह, बबन सिंह, राजन कुमार,अरविंद सिंह ,प्रभात सिंह, सचिन सिंह, राहुल सिंह, सतीश पाठक, सूरज सिंह, मुन्ना सिंह, कुणाल पाठक, पंकज पाठक,रामकिशोर शुक्ला, जितेंद्र सिंह, अरविंद दास, राजदीप सिंह, अरविंद सिंह, कुंदन कुमार, अनिकेत सिंह, विजय शर्मा, रामबली सिंह, मुन्ना कुमार, अभिषेक सिंह इत्यादि लोग शामिल है। मौके पर पूर्व प्रखंड अध्याय विशेश्वर नाथ चौबे पंचायत अध्यक्ष श्याम भार्गव सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *