• Mon. Sep 22nd, 2025

भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ता ने कटकमदाग प्रखण्ड के ग्राम पंचायत सुल्ताना में किया दौरा, जोरदार हुआ स्वागत, पीएम योजनाओं की दी जानकारी

ByAdmin Office

Sep 28, 2024

 

 

दारू ( हजारीबाग): भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ता सदर विधानसभा क्षेत्र के हर पंचायत एवं गावों में दौरा कर प्रधानमंत्री के जनकल्याणकारी योजनाओं से लोगों को जागरूक करने में जुटी है। ग्रामीण महिलाओं, पुरूषों एवं युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने हेतु जनकल्याणकारी योजनाओं से रूबरू कर सशक्त एवं समृद्ध बनाने के लिए प्रयासरत है। शनिवार को भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ता ने कटकमदाग प्रखण्ड के ग्राम पंचायत सुल्ताना में दौरा किया। यहां पहुंचने पर उनका फुलमाला एवं अभिवादन कर जोरदार स्वागत किया। भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ता ने हाथ जोड़कर अभिवादन एवं सहृदय स्वागत स्वीकार की। दौरे की शुरुआत ग्राम पंचायत सुल्ताना स्थित बजरंगबली के मंदिर में माथा टेक कर किया। समस्त सदर विधानसभा क्षेत्रवासियों में बल एवं बुद्धि का संचार करने की प्रार्थना की। ग्राम पंचायत सुल्ताना में जन चौपाल एवं सीधा संवाद कर प्रधानमंत्री जनकल्याणकारी योजनाओं की दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने पंचायत की कई मुलभुत समस्याओं एंव पीएम योजनाओं से संबंधित कई जन समस्याओं को सुनाया। भाजपा नेत्री शेफाली ने हर संभव सहयोग करने का भरोसा दिया। मौके पर भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री जनकल्याणकारी योजनाओं को जन- जन तक पहुंचकर जरूरतमंदों को लाभांवित करना मेरा मुख्य उद्देश्य है। ग्रामीण महिलाओं, पुरूषों एवं युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने हेतु जनकल्याणकारी योजनाओं से जोडने के लिए प्रयासरत हूँ। सदर विधानसभा क्षेत्र के हर पंचायत एवं हर गांवों में इसकी जानकारी पाकर जरूरतमंद महिलाएं, पुरूष एवं युवा आत्मनिर्भर के रास्ते को परास्त कर रहें हैं। उन्होंने कहा कि सदैव आपके बीच रहूंगी एवं जनहित के कार्यों को आपके सहयोग से अंजाम दूंगी। मौके पर उपमुखिया विनय दुबे, कैलाश प्रसाद, प्रदीप मिस्त्री, अवधेश प्रसाद, राजु प्रसाद, रामा दुबे, मिठू प्रसाद, विनय प्रजापति, विजय प्रजापति, सुरेश प्रसाद, रानी शुक्ला, मनमीत अकेला, राहुल कुमार, रंजित राम एवं मोनू कुमार गुप्ता सहित कई ग्रामीण शामिल थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *