• Mon. Mar 16th, 2026

बीडी जायसवाल कॉलेज हरली झुमरा की भू दाताओं ने दिया धरना

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Sep 25, 2024

 

 

हजारीबाग/ दारू

 

हजारीबाग दारू प्रखंड के हरली में स्थित बी डी जायसवाल हारली महाविद्यालय झुमरा में भू दाताओं ने प्रबंधन समिति के मनमानी के विरोध मे एकजुट होकर धरना प्रदर्शन किया। जिसमें भू दाताओं ने कहा कि जिस समय महाविद्यालय का निर्माण हो रहा था। उस समय प्रबंधन समिति के द्वारा भूमि दान करने वाले परिवार को 33 प्रतिशत आरक्षण देकर बहाली करना था। सभी स्थानीय विद्यार्थियों को निशुल्क शिक्षा का व्यवस्था करना था। भूदाताओं को विकास की राशि की जानकारी देना था।लेकिन प्रबंधन समिति द्वारा मनमानी करते हुए महाविद्यालय प्रबंधन समिति के सचिव प्रेमचंद प्रसाद ने अपने ही घर की तीन लोगों को बीड़ी जायसवाल हरली महाविद्यालय झुमरा में कार्यरत करवाने का काम किया। जबकि हरली पंचायत की ग्रामीणों को 33% आरक्षण दिया जाना था दारू प्रखंड के सभी विद्यार्थियों को 15% शिक्षण शुल्क में छूट देना था। ग्रेजुएट असेंबली में भू दाताओं का भी सदस्य रहना था। जबकि ग्रामीणों ने आरोप लगाया की स्थापना काल से आज तक महाविद्यालय में भ्रष्टाचार की भ्रष्टाचार है। इसके विरोध में एकजुट होकर सभी भूदाता एवं ग्रामीण अनशन करते हुए धरना पर बैठ गए। जिसका नेतृत्व हारली निवासी रामजी कर रहे थे। काफी मशक्कत के बाद देर संध्या मांग पर समझौता कर अनशन को तोड़ा गया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *