• Mon. Mar 16th, 2026

कटकमसांडी में भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ता ने परिवर्तन रथ यात्रा के दौरान हेमंत सरकार पर बोला हमला, कहा सत्ता परिवर्तन के लिए यह भाजपा की शंख नाद है

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Sep 25, 2024

 

दारू /हजारीबाग

मंगलवार को सदर विधानसभा क्षेत्र के कटकमसांडी प्रखण्ड में भाजपा का परिवर्तन यात्रा रथ पहुंचा। भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ता ने परिवर्तन यात्रा रथ पर शामिल होकर निक्कमी हेमंत सरकार पर परिवर्तन का हुंकार भरी।

 

मौके पर भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि झारखंड की भोलीभाली जनता को निक्कमी हेमंत सरकार ने सिर्फ ठगने का कार्य किया है।

 

जनता अबर निक्कमी एवं ठगबंधन की हेमंत सरकार को मुहतोड़ जवाब देगी। लुट, झुट एवं भ्रष्टाचार की सरकार हेमंत सरकार है। यहाँ की जनता को ठग्गा गया है। उन्होंने निक्कमी व भ्रष्टाचार की हेमंत सरकार को उखाड़ फेंकने का अपील किया तथा राज्य में डबल इंजन की भाजपा सरकार बनाने का अपील की। कटकमसांडी प्रखंड कुरहागढ़ा, डाटो, एदला, बाझा, बंझिया मोड़ होते हुए कटकमसांडी बाज़ार में परिवर्तन यात्रा रथ के माध्यम से सांसद मनीष जायसवाल के साथ भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ता ने लोगों को वर्तमान भ्रष्ट झामुमो, कांग्रेस और राजद की सरकार के खिलाफ जनजागरण किया। मौके पर यात्रा के संयोजक राकेश प्रसाद, बरही के पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमरदीप यादव, भाजपा नेता योगेंद्र प्रताप सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह, भाजपा नेता बटेश्वर प्रसाद मेहता, जिला मंत्री रीतलाल यादव, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री मनमीत अकेला, श्रद्धानंद सिंह, किशोरी राणा, बिनोद सिंह, अशोक राणा, मनीष ठाकुर, महावीर सिंह एवं छोटू राम सहित कई लोग उपस्थित रहें।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *