• Mon. Mar 16th, 2026

झारखंड में पेंशनधारी और सरकारी कर्मियों की बल्ले-बल्ले, राज्य सरकार ने बढ़ाया महंगाई भत्ता

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Sep 23, 2024

 

 

*रांची :* झारखंड सरकार की कैबिनेट बैठक में आज 36 प्रस्तावों पर मुहर लगी. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई बैठक में अनरिवाइज राज्य सरकार के कर्मियों के महंगाई भत्ता 427% से बढ़ाकर अब 443% कर दिया गया है. इसके साथ किसानों को धान खरीद पर मिलने वाले न्यूनतम समर्थन मूल्य 2300 रुपए प्रति क्विंटल पर राज्य सरकार ने 100 रुपए प्रति क्विंटल अतिरिक्त बोनस देने की स्वीकृति दी है. इसके लिए 60 करोड़ व्यय की स्वीकृति दी गई है. वहीं राज्य में कार्यरत जल सहिया को स्मार्ट फोन उपलब्ध करवाने की स्वीकृति दी गई है. इसके 12 हजार रुपए हर सहिया को स्मार्ट फोन के लिए मिलेगा.

इसके अलावा राज्य के वीआईपी के लिए 6 माह के लिए एक सिंगल इंजन और एक टर्बो इंजन विमान के सेवा की स्वीकृति दी गई है. साथ ही संविदा पर कार्यरत कर्मियों के संविदा निर्धारण के संशोधन को स्वीकृति दी गई है. यानी संविदा कर्मियों की राशि में वृद्धि होगी. राज्यपाल और सीएम की अध्यक्षता में जिला में होने वाली बैठक की व्यवस्था के भुगतान के आवंटन की स्वीकृति दी गई है. दुमका बाईपास के चार लेन में पुनर्निर्माण के लिए 47 करोड़ की स्वीकृति दी गई है. बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से चंदा घासी में सड़क निर्माण के लिए भू अर्जन सहित कार्य के लिए 284 करोड़ की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *