• Mon. Feb 16th, 2026

शराबबंदी को लेकर केन्द्रीय मंत्री जीतन राम मांझी का बयान,शराब बंदी के बाबजूद अधिकारी करते हैं सेवन 

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Sep 10, 2024

 

सजा मिलती है गरीब लोगों को, अफसर रहते बेदाग

 

बिहार में शराबबंदी को लेकर अक्सर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री सह केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी बयान देते रहते है। उन्होंने एक बार फिर इस मामले को लेकर बड़ा बयान दिया है। मांझी ने कहा है कि बड़े-बड़े अधिकारी शराब का सेवन करते हैं। शराब पीने के मामले में मजदूर और गरीबों को जेल भेजा जा रहा है, जबकि शराब तस्कर नहीं पकड़े जा रहे हैं। हालांकि इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तारीफ करते हुए कहा कि 18 वर्षों में नीतीश कुमार ने बिहार को बदलने का काम किया है।

 

वहीं केंद्रीय मंत्री ने राजद पर निशाना साधते हुए कहा कि लालू प्रसाद और उनकी पत्नी रावड़ी देवी के मुख्यमंत्री काल में क्या होता था, बिहार में यह सब को पता है। जम्मू कश्मीर में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर में होने वाले विधानसभा चुनाव में एनडीए का परचम लहराएगा।

 

आरक्षण के नाम पर पिछड़े समाज के बांटने के सांसद चिराग पासवान के आरोप पर उन्होंने कहा कि इस मामले पर सभी के अपने विचार हैं। उनको पता होना चाहिए कि 22 अनुसूचित जातियों में कम से कम 18 ऐसी जातियां हैं जिनमें शिक्षा की दर 20 प्रतिशत भी कम है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *