• Mon. Feb 16th, 2026

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पहुंचे तख्त श्रीहरिमंदिर, टेका मत्था और की अमन–चैन कि प्रार्थना

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Sep 8, 2024

 

पटना :– भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश ” जेपी ” नड्डा पटना सिटी के दौरा करने के क्रम में खाजेकलां स्थित सामुदायिक भवन पहुंचे, जहां उन्होंने अनुसूचित जाति परिवारों के बीच चलाए गए सदस्यता अभियान में भाग लिया।

 

इस मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री व पटना साहिब के सांसद रवि शंकर प्रसाद, स्थानीय विधायक नंद किशोर यादव, उप मुख्य मंत्री विजय कुमार सिन्हा, उप मुख्य मंत्री सम्राट चौधरी, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल समेत हजारों कार्यकर्ता मौजूद रहे। मौके पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने सैकड़ों लोगो को सदस्यता ग्रहण कराया।

 

बाद मे जेपी नड्डा ने पटना साहिब का दौरा कर तख्त श्रीहरिमंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने गुरु घर में जाकर गुरु गोविंद सिंह महाराज के दर्शन किए और उनके चरणों में अपना मत्था टेक कर देश की तरक्की और अमन चैन के लिए प्रार्थना की।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *