
दरभंगा: केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा बिहार दौरे पर हैं। पटना, गया के दौरे के बाद वह आज दरभंगा में एम्स की जमीन का जायजा लेने पहुंचे हैं। जेपी नड्डा के आगमन होते ही ढोल-नगाड़े के साथ समर्थक पहुंच गए, वहीं, जेपी नड्डा भी समर्थकों का अभिवादन करते दिखे। जेपी नड्डा ने एम्स के निर्माण स्थल का जायजा लिया, इस दौरान वहां सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह से टाइट दिखी।


जेपी नड्डा ने सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के शिलापट का किया अनावरण
भाजपा अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा दोपहर शनिवार की दोपहर करीब 2:30 बजे डीएमसीएच परिसर पहुंचे। 150 करोड़ की लागत से तैयार 210 बेड के सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के शिलापट का अनावरण किया। फिर नवनिर्मित भवन के माडल को देखा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मंगल पांडेय कर रहे
सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के विभिन्न विभागों में भ्रमण कर जानकारी ली। इसके बाद दरभंगा मेडिकल कालेज के ओडिटोरियम में आयोजित सभा में पहुंचे हैं। जहां मुख्य समारोह आयोजित है। कार्यक्रम की अध्यक्षता बिहार सरकार के स्वास्थ्य एवं जिला प्रभारी मंत्री मंगल पांडेय कर रहे हैं।
कार्यक्रम में जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सांसद संजय कुमार झा, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी, सांसद डा.गोपाल जी ठाकुर, धर्मशीला गुप्ता एवं मंत्री हरि सहनी, विधायक संजय सरावगी, मुरारी मोहन झा, मिश्रीलाल यादव, विनय कुमार चौधरी आदि भी भाग ले रहे हैं।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
