
संवाददाता :नरेश विश्वकर्मा

धनबाद : झारखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार,रांची के तत्वाधान मे प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार राम शर्मा के निर्देश पर 2 सितंबर से धनबाद जिले के सभी प्रखंडों मे पंचायत स्तरीय चलंत लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है ।

इस बाबत जानकारी देते हुए अवर न्यायाधीश सह सचिव डालसा राकेश रोशन ने बताया कि आज निरसा प्रखंड के बिरसिंहपुर पंचायत एवं श्यामपुर पंचायत आदि मे चलंत लोक अदालत का आयोजन किया गया जिसमें लोगों को जिला विधिक सेवा प्राधिकार धनबाद से मिलने वाली निः शुल्क विधिक सहायता के बारे में जानकारी दिया और साथ ही शिविर में आये जरूरतमंद आम जनता का सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं संबंधी आवेदन लेकर संबंधित कार्यालय में जमा किया गया ।
जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा चलाई जा रही न्याय रथ का मुख्य उद्देश्य दूर – सुदुर ग्रामीण इलाका में रह रहे आम जनता को त्वरित न्याय दिलाने के लिए डालसा धनबाद कटिबद्ध है ।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन एवं पैनल अधिवक्ता जमशेद काजी , अलका सिन्हा , एलईडीसीएस सहायक स्वाति कुमारी , नीरज गोयल पीएलबी पंकज कुमार , वर्मा , प्राणनाथ , अजीत दास और दर्जनों की संख्या में उपस्थित आम जनता ने अपनी अहम भूमिका निभाई ।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
