• Mon. Feb 16th, 2026

मनातू पंचायत से सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम का केरेडारी में आगाज

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Aug 31, 2024

 

केरेडारी से रोहित गोस्वामी की रिपोर्ट

केरेडारी : केरेडारी प्रखंड में झारखंड सरकार के उपलब्धियों पर आधारित कार्यक्रम आपकी सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम का आगाज मनातू पंचायत से किया गया! जहां विधायक अंबा प्रसाद प्रखंड विकास पदाधिकारी अमित कुमार प्रखंड प्रमुख सुनीता देवी उप प्रमुख अमेरिका महतो 20 सूत्री अध्यक्ष अर्जुन राम मनातू मुखिया देवांती देवी समेत अन्य ने कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किए! कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के कई स्टाल लगाए गए थे! जैसे आवास किसान क्रेडिट कार्ड राशन कार्ड मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजनाआय जाती आवासीय वृद्ध पेंशन दाखिल खारिज जॉब कार्ड समेत कई तरह के स्टॉल लगाए गए थे! कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला पुरुष ग्रामीण उपस्थित होकर शिविर का लाभ उठाया! साथ हीं कई मामलों का ऑन द स्पॉट निवारण भी किया गया! कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक अंबा प्रसाद ने राज्य सरकार के उपलब्धियों को गिनाया वहीं प्रमुख सुनीता देवी ने भी शिविर के माध्यम से राज्य सरकार के योजनाओं से लोगों को रूबरू कराई! वहीं बीड़ीओ अमित कुमार ने राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं और सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम में मिलने वाली सुविधाओं को बारीकी से रखा! मौके पर एजीएम रवि राजा विधायक प्रतिनिधि सुरेश साव चंद्रिका रजक समाजसेवी लाल बिहारी गंझू समेत कई लोग मौजूद थे!


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *