• Mon. Apr 6th, 2026

भारतीय स्वराज मोर्चा का हुआ जनता दल (यू) में हुआ विलय

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Aug 31, 2024
crescent ad

*

 

पटना :– गुरुवार को पार्टी प्रदेश कार्यालय, पटना में रवि उज्ज्वल कुशवाहा के नेतृत्व में भारतीय स्वराज मोर्चा का जनता दल (यू) में विलय हो गया। इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सह विधानपार्षद भगवान सिंह कुशवाहा एवं राष्ट्रीय महासचिव मनीष कुमार वर्मा ने भारतीय स्वराज मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि उज्ज्वल कुशवाहा, समाजसेवी आकश कुमार उर्फ राहुल, दीपक कुमार साव, अजीत यादव, जगजीवन राम, आनंद मोहन कुमार उर्फ सोनू कुमार एवं कुणाल शर्मा को जद(यू) की प्राथमिक सदस्यता दिलाई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधानपार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ ‘गांधी जी’, पार्टी के प्रदेश महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी चंदन कुमार सिंह, प्रदेश महासचिव राणा रणधीर सिंह चैहान एवं धीरज कुशवाहा मौजूद रहे।

 

इस मौके पर भगवान सिंह कुशवाहा ने कहा कि रवि उज्ज्वल कुशवाहा का युवा वर्ग में व्यापक प्रभाव है। भारतीय स्वराज मोर्चा संगठन के माध्यम से वे छात्रों एवं युवाओं के मुद्दों को जोरशोर से उठाते रहे हैं। काफी लंबे समय से राजनीति में उनकी सक्रियता है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *