• Thu. Apr 2nd, 2026

त्रिपुरा बाढ़: सरकार ने पूरे राज्य को प्राकृतिक आपदा प्रभावित क्षेत्र घोषित किया

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Aug 30, 2024

 

 

अगरतला: त्रिपुरा में भारी बाढ़ के कारण हुई जनहानि और संपत्ति के भारी नुकसान के बाद राज्य सरकार ने पूरे प्रदेश को प्राकृतिक आपदा प्रभावित क्षेत्र घोषित कर दिया है. यह जानकारी गुरुवार को एक अधिकारी ने दी.

crescent ad

 

बता दें कि त्रिपुरा में भारी बाढ़ से जनहानि हुई है और सार्वजनिक एवं निजी दोनों तरह के बुनियादी ढांचे के अलावा संपत्तियों को भारी नुकसान पहुंचा है. इस बार में राहत, पुनर्वास एवं आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव बिरजेश पांडे द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि अभी तक 31 लोगों की मौत हो चुकी है, दो लोग घायल है और एक लापता है.

 

प्रारंभिक अनुमानों के मुताबिक हाल में आई बाढ़ की वजह से 15 हजार करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है. बयान मंगलवार को जारी किया गया.

 

बयान में कहा गया है कि जनहानि के अलावा सार्वजनिक और निजी संपत्तियों के नुकसान को काफी नुकसान हुआ है. हालात को देखते हुए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में त्रिपुरा आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (TDMA) की राज्य कार्यकारी समिति (SEC) ने 24 अगस्त को अपनी बैठक में पूरे राज्य को प्राकृतिक आपदा प्रभावित क्षेत्र घोषित करने का निर्णय लिया है.

 

इसी क्रम में हाल ही में आई अभूतपूर्व बाढ़ के कारण पूरे त्रिपुरा राज्य को प्राकृतिक आपदा प्रभावित क्षेत्र के रूप में अधिसूचित किया गया है.

 

इस संबंध में राजस्व विभाग के एक अधिकारी ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि राज्य सरकार के अनुरोध के बाद केंद्र ने बाढ़ से हुए नुकसान का मौके पर जाकर आकलन करने के लिए पांच सदस्यीय टीम भेजी है उन्होंने बताया कि बाढ़ की वजह से घर ढहने या बह जाने से इस समय 53 हजार 356 लोग 369 राहत शिविरों में रह रहे हैं. उन्होंने बताया कि प्रशासन ने उनके घरों के पुनर्निर्माण के लिए राहत सहायता जारी करना शुरू कर दिया है.


There is no ads to display, Please add some
crescent ad
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *