• Sat. Mar 7th, 2026

बिहार में 24 घंटे के अंदर डूबने से 19 लोगों की हुई मौत

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Aug 27, 2024

 

*गंगा स्नान के दौरान सेना का जवान भी गंगा में डूबा*

रिपोर्ट : (डॉ गौतम, बिहार ब्यूरो प्रमुख)

बिहार में 24 घंटे के भीतर 9 जिलों में डूबने से 19 लोगों की मौत हो गई। ये घटनाएं रविवार रात से सोमवार शाम के बीच हुईं। गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर स्थित बखरी गांव में सोमवार की सुबह डूबने से चार किशोर लापता हो गए। देर रात तक उनकी खोज की जाती रही। वहीं पटना और भागलपुर में 3-3, सीवान और गया में 2-2 व सासाराम, बेगूसराय और जहानाबाद में एक-एक व्यक्ति की मौत हो गई।

गोपालगंज के बखरी में गंडक में एक ही परिवार के चार किशोर डूब गए। चारो अपनी दादी फुलझड़ी देवी के श्राद्धकर्म के मुंडन के बाद स्नान के लिए गंडक नदी में गए थे। लापता किशोरों में मटियारी गांव के निखिल कुमार (16 वर्ष), सुजीत कुमार (16 वर्ष), सुमित कुमार (14 वर्ष) एवं संजीव कुमार (14 वर्ष) शामिल हैं। देर शाम तक लापता किशोरों का पता नहीं चल सका।

उधर, मधुबनी जिले के जयनगर थाना क्षेत्र के बरही गांव की दो किशोरियों की बछराजा नदी में डूबने से मौत हो गई। काजल कुमारी (14) बरही के शम्भू मुखिया, रूबी (12) गांव के सैनी मुखिया की पुत्री थी।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *