• Thu. Mar 5th, 2026

जमशेदपुर सोनारी से लापता विमान के एक पायलट की लाश मिली, दूसरे की खोज जारी,

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Aug 22, 2024

जमशेदपुर : सोनारी एयरपोर्ट से ट्रेनी विमान उरान  के कुछ ही देर बाद लापता होने वाले विमान के एक पायलट की डेड बॉडी चांडिल डैम से मिलने की खबर आ रही है। जबकि दूसरे पायलट की तलाश जारी है।

बता दे कि पिछले दो दिनों से विमान और पायलटो की तलाश की जा रही थी, यहां तक की एनडीआरएफ को भी लगाया गया था लेकिन सफलता नहीं मिली, फिर नेवी को लगाया गया और सफलता मिलने की खबर है।।

             बताया जा रहा है कि चांडिल डैम से एक लाश  मिली है, जो एक पायलट का बताया जा रहा हैं। सफ़ेद शर्ट और काला पैंट के साथ  और काला बेल्ट पहने हुए है।

                             दो दिन से पानी में बॉडी रहने से  बॉडी फूल गयी है. यह बॉडी किस पायलट का है यह पता लगाया जा रहा हैं. चांडिल और नीमडीह पुलिस संयुक्त रूप से मामले की जांच कर रही है. करीब 40 घंटे बाद यह बॉडी मिली है. अब लगभग यह तय हो गया है कि चांडिल डैम में ही एयरक्राफ्ट समां गया है और वही दोनों पायलट दब गए है जिसमें से एक की लाश मिली है. दूसरे के लीए  नेवी का अभियान जारी है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *