• Thu. Mar 5th, 2026

आदित्यपुर : चार नकाबपोश चोरों ने एसडीएस टॉवर व हनुमान टावर में चोरी की घटना को दिया अंजाम, लाखों रुपए की समान की की चोरी, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Aug 20, 2024

आदित्यपुर : बीते सोमवार की रात्रि में आदित्यपुर थाना अंतर्गत केंदु गाछ समीप एस.डी.एस टावर एवं हनुमान टावर में नकाबपोश चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। सर्वप्रथम नकाबपोश चोर ने एसडीएस टावर के फिफ्थ फ्लोर में कमरा नंबर 502, 504 से केस एवं 5 लाख से भी अधिक आर्नामेंट की चोरी की। कमरा नंबर 504 का मालिक का नाम रश्मि रंजन नंदा एवं 502 के मालिक का नाम विश्वास बताया जा रहा है। कमरा न. 502 का मालिक किसी काम से बाहर गए हुए हैं।

देखें विडियो 👇

एसडीएस टावर में चोरी की घटना को अंजाम देने के बाद नकाबपोश चोर हनुमान टावर स्थित कमरा नंबर 416 में भी चोरी की घटना को अंजाम देने के लिए पहुंचे थे। मगर 416 के मालिक आशुतोष शुक्ला के मौजूद रहने के कारण चोर अपनी मंशा में सफल नहीं हो पाए।

मिली जानकारी के अनुसार चार नकाबपोश चोर बिल्डिंग के पीछे से चोरी की घटना को अंजाम देने के लिए पहुंचे थे। जहां बारी-बारी से सभी घरों को निशाना भी बनाया। जिसकी सूचना पुलिस को भी दे दी गई है पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। फिलहाल चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो चुकी है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *