• Thu. Mar 5th, 2026

आदित्यपुर : आपसी रंजिश के कारण एक युवक की हुई मृत्यु, परिजन शव को लेकर थाना पहुंचे, पुलिस ने दोषी पर कार्रवाई करने की बात कही, जानिए पूरा मामला

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Aug 19, 2024

आदित्यपुर : बीते शनिवार को आदित्यपुर थाना अंतर्गत मुस्लिम बस्ती एफ रोड निवासी सदानंद बारीक की आपसी रंजिश के कारण मृत्यु हो गई है। सोमवार संध्या 6:30 बजे करीब बस्ती वासी शव को लेकर आदित्यपुर थाना पहुंचे। जहां आरोपी को गिरफ्तार कर कार्रवाई करने की बात कही।आदित्यपुर थाना प्रभारी नितिन कुमार ने परिजनों को समझा बुझाकर भेजा एवं दोषी पर कार्रवाई करने की बात कही।

मिली जानकारी के अनुसार सदानंद बारीक का कुछ व्यक्तियों से नोकझोंक व हाथापाई हो गया था । जिसे लेकर आदित्यपुर, कदमा एवं सोनारी तक दो गुटों में जमकर हाथापाई भी हुई। हाथापाई के दौरान सदानंद बारीक़ को गंभीर चोटे भी आई। चोट गंभीर होने के कारण द्वितीय पक्षों द्वारा आदित्यपुर स्थित गंगोत्री अस्पताल में ईलाज के लिए ले जाया गया। मगर स्थिति ज्यादा नाजुक होने के कारण टीएमएच अस्पताल रेफर कर दिया गया था। परंतु किसी कारणवश टीएमएच अस्पताल से भी हटाकर रांची स्थित रिम्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां डॉक्टरों ने ईलाज के दौरान मृत घोषित कर दिया।

 

इस संदर्भ में सदानंद बारीक के भाई ने बताया कि उनके भाई को सोची समझी साजिश के तहत मारा गया है। जिसमें सागर महतो, शिवा महतो,छोटू महतो, रवि महतो, कृष्ण झा,साहिल आवारा एवं मोगली शामिल है ।

हालांकि कुछ दिन पूर्व ही द्वितीय पक्षों द्वारा सदानंद बारीक के खिलाफ आदित्यपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। सदानंद बारीक का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रह चुका है।पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *