• Thu. Mar 5th, 2026

खरसावां : पुलिस ने अवैध देसी महुआ तस्कर को किया गिरफ्तार भेजा न्यायिक हिरासत में

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Aug 19, 2024

सरायकेला खरसावां जिले में अवैध शराब कारोबारी के खिलाफ पुलिस का शिकंजा लगातार कसा जा रहा है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर रविवार संध्या 45 लीटर अवैध देसी महुआ शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गिरफ्त में आए हुए व्यक्ति का नाम विवेकानंद हेंब्रम बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि खरसावां थाना क्षेत्र में अवैध देशी महुआ शराब स्प्लेंडर मोटरसाइकिल से आमदा की ओर तस्करी की जा रही है। तत्पश्चात खरसावां थाना प्रभारी गौरव कुमार ने एक टीम गठित कर एंटी क्राइम चेकिंग चला कर अवैध तस्कर को गिरफ्तार किया। वही जिस मोटरसाइकिल से तस्करी की जा रही थी उस मोटरसाइकिल को भी जप्त कर लिया गया है। छापामारी दल में हकीक अंसारी, तेम्बू उड़ाव, हबीबुल्लाह अंसारी, एवं सशस्त्र बल मौजूद रहे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *