• Thu. Mar 19th, 2026

मंइयां सम्मान योजना को लेकर कांग्रेस प्रदेश महासचिव विनोद कुशवाहा कर रहे हैं लगातार सदर विधानसभा क्षेत्र का दौरा

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Aug 12, 2024

 

सरकार की योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा लाभ लेने की है जरूर – विनोद कुशवाहा

दारू /हजारीबाग

हजारीबाग: मुख्यमंत्री मंइयां सम्मान योजना को लेकर सदर विधानसभा में झारखंड प्रदेश महासचिव विनोद कुशवाहा ने क्षेत्र का दौरा किया जिसमें भीलवारा पंचायत,सलैया, मोरंगी,दोनों रेशम, तुंबा, गणेसी टांड़ महिलाओं से मंइयां सम्मान योजना में हो रही लापरवाही को लेकर महिलाओं से विनोद कुशवाहा ने बातचीत की । बताते चलें कि मंइयां सम्मान योजना को लेकर झारखंड प्रदेश महासचिव विनोद कुमार ने क्षेत्र में भ्रमण कर महिलाओं की समस्या से अवगत कराकर उनकी समस्याओं का निराकार कर रहे हैं जिसमें बोंगा बस्ती में महिलाओं ने मंइयां सम्मान योजना को लेकर हो रही लापरवाही का काफी विरोध किया वही झारखंड प्रदेश कांग्रेस महासचिव विनोद कुशवाहा ने महिलाओं को समझाकर मंइयां सम्मान योजना में हो रही लापरवाही को लेकर सदर वीडियो को अवगत करवाया सदर वीडियो ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बोंगा बस्ती में जांच टीम को भेजी । वहीं झारखंड प्रदेश महासचिव विनोद कुशवाहा ने कहा कि मैया सम्मान योजना में अगर कोई लापरवाही करता है तो उन पर कार्रवाई होनी चाहिए क्योंकि यह सरकार की महत्वपूर्ण योजना है जिससे कि महिलाओं को अपने खुद के खर्च को आसानी से उठा सकती है यह सरकार का सराहनीय कदम है।

बताते चले की मुख्यमंत्री मंइयां सम्मान योजना झारखंड सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है जिसमें प्रत्येक महिला को ₹1000 प्रत्येक माह देने का सरकार द्वारा अभियान चलाया गया है जिसमें प्रत्येक वर्ष प्रत्येक महिला को ₹12000 मिलेंगे।

इस कार्यक्रम में शामिल प्रमोद सिंह, मुकेश कुमार ,रवि ,शंकर दयाल ,नारायण प्रसाद कुशवाहा, पंकज कुशवाहा, अशोक कुशवाहा, नरेश ,अजय प्रजापति, फारूक ,अखिलेश नारायण, सहदेव पंडित ,मकबूल अंसारी, तबारक अंसारी, सुरेश पांडे ,सूरत चंद्रवंशी ,प्रमोद दिवाकर आदि उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *