
धनबाद। अखिल भारतीय बर्णवाल वैश्य महासभा झारखंड की कार्यकारिणी समिति की बैठक रविवार को धनबाद के लायंस क्लब सभागार में संपन्न हुआ। बैठक का अतिथ्य बर्णवाल युवा मंच धनबाद ने किया। प्रदेश अध्यक्ष श्री लखन लाल बर्नवाल महामंत्री इंद्रजीत लाल,वरीय उपाध्यक्ष सीताराम बर्नवाल,परमेश्वर मोदी,एवं युवा मंच के अध्यक्ष मनोज कुमार बर्नवाल ने संयुक्त रूप से महाराजा अहिबरन जी के समक्ष दीप प्रज्वलित और पुष्प अर्पित किया। इस मौके पर वरीय उपाध्यक्ष द्वय बर्नवाल समाज के उत्थान पर अपनी अपनी विचार को रखा।विवादो को झेलते हुऐ हम समाज को गति देने के लिए पवित्र उद्देश्य एवं त्याग को लेकर चलना होगा,महामंत्री इंद्रजीत लाल ने कहा की समाज को आगे बढ़ाने के लिए कार्यकर्ता को आगे आना होगा।युवा मंच के जिला अध्यक्ष मनोज कुमार बर्नवाल ने कहा की अब अपने समाज को संगठित और सशक्त होना होगा झारखंड विधान सभा का चुनाव नजदीक है जो पार्टियां अपने समाज को सम्मान और सीट देगी समाज उनको वोट देगा। पूरे वैश्य समाज से इन्होंने आह्वान किया की अब वैश्य समाज एक होकर अपनी एकता का परिचय दे।इन्होंने प्रदेश अध्यक्ष से अनुरोध किया की धनबाद जिला का गठन अविलंब किया जाय।

प्रदेश अध्यक्ष लखन लाल बर्नवाल ने कहा की समाज की कुरीतियों को दूर कर आपस में समन्वय बनाना होगा,बर्नवाल जाति जो प्रदेश में ओबीसी सूची में हैं, लेकिन केंद्र सरकार में के ओबीसी लिस्ट में बर्नवाल समाज नही हैं। बर्नवाल जाति को केंद्र की ओबीसी सूची में शामिल करने के लिए प्रयास जारी है।बर्नवाल और मोदी दोनो एक ही सिक्का के दो पहलू हैं, सबों के संयुक्त प्रयास और नेतृत्व में समाज का उत्तरोत्तर विकास होगा। झारखंड प्रदेश का अधिवेशन 22सितंबर को गिरिडीह में सम्पन्न होगा। बैठक में प्रदेश कोषाध्यक्ष सुबोध बर्नवाल,मीडिया प्रभारी राजेंद्र लाल बर्नवाल, सदस्य प्रमोद कुमार मुन्ना,मनोज बर्नवाल,प्रदेश युवक संघ अध्यक्ष रबिन कुमार,संजय बर्नवाल,बर्नवाल सेवा सदन धनबाद के सचिव गोविंद लाल बर्नवाल,बर्नवाल युवा मंच धनबाद अध्यक्ष मनोज कुमार बर्नवाल सचिव सुनील बर्नवाल,सुभाष बर्नवाल,शेखर प्रसाद,संदीप बर्नवाल,मयंक कुमार,बिपिन बर्नवाल,राजेश बर्नवाल,गोपाल बर्नवाल उपस्थित रहे।मनोज कुमार बर्नवाल अध्यक्ष बर्नवाल युवा मंच प्रदेश कार्यसमिति सदस्यअखिल भारतीय बर्नवाल वैश्य महासभा झारखंड उपस्थित थे।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
