• Fri. Mar 20th, 2026

बड़कागांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में फाइलेरिया उन्मुलन का उद्घाटन किया गया

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Aug 10, 2024

 

बड़कागांव।हजारीबाग जिला के बड़कागांव प्रखंड में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सभागार मे बड़कागांव प्रमुख एवं बड़कागांव चिकित्सा प्रभारी डा.अविनाश प्रसाद के द्वारा फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया जिसमें चिकित्सा प्रभारी के द्वारा कार्यक्रम के बारे में बताया गया कि फाइलेरिया एक लाइलाज बीमारी है जो आगे चलकर लोगों को दिव्यांग बना देता है यह कार्यक्रम फाइलेरिया बीमारी से बचने के लिए साल में एक बार चलाया जाता है जो कि इस बार 10 अगस्त से लेकर 25 अगस्त तक सभी को फाइलेरिया का दवा खिलाया जाएगा जिसमें से तीन वर्ग के लोगों को दवाई नहीं दिया जाना है जैसे 2 वर्ष से काम के बच्चे, गर्भवती महिला और अधिक गंभीर बीमारी वाले व्यक्ति 10 अगस्त को सभी सहिया के द्वारा बूथ बनाकर आंगनवाड़ी में दवा खिलाया गया 12 अगस्त और 13 अगस्त को सभी श्रेणी की स्कूलों में सहिया के द्वारा दवाई का सेवन कराया जाएगा वहीं प्रमुख प्रतिनिधि के द्वारा अपील किया गया कि फाइलेरिया एक गंभीर बीमारी हैं जो दिन व दिन बढ़ते ही जा रहा है और जो सरकार के द्वारा फाइलेरिया रोधी दवाई दी जा रही है वह हम सभी को खाना बहुत ही आवश्यक है उद्घाटन में उपस्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़कागांव के बीपीएम नवीन कुमार,एमटीएस तरुण कुमार शर्मा पीरामल फाउंडेशन के रितेश कुमार, डब्ल्यू एच ओ कुलदीप कुमार, स्वास्थ्य विभाग के नितेश कुमार मनोज कुमार अमित कुमार नंदलाल कुमार मृत्युंजय कुमार एवं स्वास्थ्य विभाग के सभी कर्मचारी उपस्थित हुए।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *