
हुसैनाबाद, पलामू से अविनाश कुमार की रिपोर्ट
हुसैनाबाद (पलामू)। हुसैनाबाद के युवा पत्रकार दीपक कुमार की दादी सोनमती कुंवर का बुधवार को 95 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने कामगारपुर स्थित अपने आवास पर अचानक अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर मिलते ही परिजनों, रिश्तेदारों, शुभचिंतकों एवं ग्रामीणों में शोक की लहर दौड़ गई।

बताया गया कि सोनमती कुंवर उम्र के इस पड़ाव पर भी स्वस्थ थीं। उनके अचानक निधन से परिवार के लोग स्तब्ध और गहरे दुख में हैं। वह अपने पीछे दो पुत्र, चार पुत्रियों सहित नाती-पोतों से भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं।

परिजनों के अनुसार, उनका अंतिम संस्कार बुधवार को अपराह्न 2 बजे कामगारपुर गांव स्थित श्मशान घाट पर किया जाएगा। निधन की सूचना मिलने के बाद बड़ी संख्या में लोग शोक-संतप्त परिवार से मिलने पहुंच रहे हैं और अपनी संवेदना व्यक्त कर रहे हैं।
परिजनों ने बताया कि सोनमती कुंवर का जीवन सादगी, ममता और पारिवारिक संस्कारों से जुड़ा रहा। उन्होंने परिवार को हमेशा स्नेह और आशीर्वाद दिया। उनके निधन से परिवार ने एक बुजुर्ग सदस्य ही नहीं, बल्कि स्नेह और संस्कारों की वह छांव खो दी है, जो पीढ़ियों को जोड़कर रखती थी।
उनके निधन से कामगारपुर गांव में भी शोक का माहौल है। ग्रामीणों और शुभचिंतकों ने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी में धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
