• Mon. Mar 9th, 2026

90% अनुदानित दर पर बीज वितरण का विधायक ने किया शुभारंभ।

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Nov 14, 2022

 

बड़कागांव संवाददाता

होरम मोड़ मे आत्मनिर्भर बड़कागांव फार्मर सर्विसेज प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड के केंद्र में 90% अनुदानित दर पर बीज वितरण का शुभारंभ विधायक अंबा प्रसाद के द्वारा किया गया। इस दौरान बीज केंद्र का विधायक अंबा प्रसाद ने फीता काटकर उद्घाटन किया तथा किसानों के बीच गेहूं,सरसों,चना इत्यादि बीज का वितरण किया। इस अवसर पर विधायक अंबा प्रसाद ने कहा कि किसानों को हितों में ध्यान में रखते हुए बीज अनुदान योजना के तहत किसानों को रबी सीजन की फसलों के बीज पर सरकार सब्सिडी दे रही है| राज्य में फसलों का उत्पादन एवं उत्पादकता बढ़ाने के लिए किसानों को सरकार द्वारा उन्नत किस्मों के प्रमाणित बीज उपलब्ध कराया जा रहा है। ताकि अधिक से अधिक किसान इन बीजों का प्रयोग कर पैदावार बढ़ा सकें। मौके पर मुख्य रूप से जिला परिषद सदस्य सुनीता देवी, प्रमुख फुलवा देवी, प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विशेश्वर नाथ चौबे, मुखिया प्रतिनिधि सनीत महतो, सुरेश महतो, प्रवीण कुमार, ईश्वर दयाल , प्रभाकर कुमार,काशि महतो समेत कई किसान मौजूद थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *