• Sat. Apr 4th, 2026

9 दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव 15 फरवरी से शुरू

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Feb 4, 2024
crescent ad

 

 

अंतर्कथा प्रतिनिधि

 

पुटकी। करकेंद पारबाद पुल के समीप स्थित श्रीश्री बजरंग बलि मंदिर के 25वां 9 दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव 15 फरवरी से शुरू होगा।

मंदिर समिति एवं गोपालीचक के समस्त नागरिकगणों द्वारा आयोजित 9 दिवसीय महोत्सव की शुरुआत 15 फरवरी को जल यात्रा,शोभा यात्रा के साथ की जाएगी। वही 16-22 फरवरी तक दोपहर 3 से शाम 7 बजे तक देश के प्रसिद्ध कथा वाचक आचार्य श्री बृजेश जी महाराज श्रीधाम, वृंदावन के मुखारविंद से भागवत कथा का आयोजन किया गया है। साथ ही 22 फरवरी को कथा समापन के पश्चात मंदिर प्रांगण में गंगा आरती के तर्ज पर काशी विश्वनाथ(बनारस ) के आए आचार्य द्वारा महा आरती के बाद रात्री 8 से भण्डारा किया जाएगा। वहीं आयोजन के दौरान पूरे मंदिर परिसर को लाइट व फूलो से सजाया जाएगा।

मंदिर समिति एवं ग्रामीण एकता मंच के अध्यक्ष रंजीत सिंह उर्फ बबलू सिंह ने उक्त जानकारी दी ।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *