• Fri. Mar 27th, 2026

9 करोड़ के ओबी घोटाले में विजिलेंस का छापा, पूछताछ के बाद डॉक्यूमेंट्स जब्त

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Sep 27, 2023

 

*धनबाद :* मुगमा क्षेत्र की निरसा ओसीपी आउटसोर्सिंग कंपनी में मंगलवार की दोपहर ईसीएल मुख्यालय की तीन सदस्यीय विजिलेंस टीम ने छापेमारी की। कंपनी पर ओवरबर्डेन (ओबी) हटाए बिना ही नौ करोड़ रुपए निकासी का आरोप है।

शिकायत है कि कंपनी ने करीब 12 लाख क्यूबिक मीटर ओबी की गलत मापी दिखा कर रुपए उठा लिए। मामले की जांच के लिए ही विजिलेंस टीम निरसा ओसीपी पहुंची।

टीम ने करीब दो घंटे तक ओसीपी का निरीक्षण किया। कर्मियों से पूछताछ के बाद कुछ कागजात जब्त कर अपने साथ ले गई।
सूत्रों ने बताया कि दो दिन पहले सीएमपीडीआईएल की टीम ने मशीन से जांच की थी। जांच में गलत मापी का मामला पकड़ा गया था। हालांकि इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। मामले में मुगमा क्षेत्र के कोई भी अधिकारी कुछ भी बताने से इंकार कर रहे हैं। क्षेत्रीय महाप्रबंधक ने भी फोन रिसीव नहीं कर रहे हैं।

सूत्रों के अनुसार महाराष्ट्र के नागपुर की एक कंपनी ने वर्ष 2018 में आउटसोर्सिंग का काम शुरू किया था। आरोप है कि करीब छह वर्ष के कार्यकाल के दौरान बिना ओबी निकासी किए ही करीब 12 लाख क्यूबिक मीटर का बिल करीब नौ करोड़ रुपए कंपनी ने भुगतान ले लिया। संभावना है कि इसकी शिकायत किसी ने कोल मंत्रालय से कर दी। इसके बाद कोल मंत्रालय ने सीएमपीडीआईएल को जांच का जिम्मा सौंपा था। आउटसोर्सिंग कंपनी के मैनेजर नीरज सिंह ने बताया कि इस सबंध में उन्हें जानकारी नहीं है।
सीएमपीडीआईएल की टीम ओसीपी में जांच करने आई थी। यह रूटीन वर्क है। गलत मापी कर ओबी निकासी करने के मामले की जानकारी नहीं है। ईसीएल मुख्यालय की भी टीम आई थी। –

उमेश पंडित, मुख्य खनन अभियंता सह एजेंट, लखीमाता कोलियरी


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *