• Sun. Mar 15th, 2026

85 वर्षीय वैध शिव शंकर प्रकाश मेहता नहीं रहे शोक का माहौल।

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jan 14, 2023

बड़कागांव – कुलदीप कुमार का रिपोर्ट

बड़कागांव प्रखंड में प्रथम आयुर्वेदिक चिकित्सक 85 वर्षीय वैद्य शिव शंकर प्रकाश मेहता अब हमारे बीच नहीं रहे। 12 जनवरी की रात को निधन हो गया और 13 जनवरी को अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार में भारी संख्या में लोग शामिल हुए। पीपल नदी श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया। मुखाग्नि बड़े पुत्र अरुण कुमार ने दिया ।उनके निधन पर बड़कागांव प्रखंड में शोक का माहौल है। बैध शिव शंकर प्रकाश मेहता अपने पीछे पत्नी , पुत्र2, पुत्री 2 समेत भरा पूरा परिवार छोड़ गए।
शोक व्यक्त करने वालों में मुख्य रूप से पूर्व विधायक लोकनाथ महतो, डॉक्टर बालेश्वर महतो, विनोद सिन्हा, संजय गुप्ता, महेंद्र प्रजापति, कृष्णा प्रसाद, बालेश्वर चौरसिया ,मनोज गुप्ता ,जगदीश साव, जसवंत राय, दिनेश प्रसाद , मुखिया रंजीत कुमार ,सुरेंद्र कुमार दांगी, राजकिशोर प्रसाद, अरविंद कुमार ,नवलेश कुमार ,राहुल कुमार, शंकर शंभू, रामचंद्र राणा ,सुरेश प्रजापति ,धर्मेंद्र कुमार, रवि जायसवाल, संजय खंडेलवाल मोहम्मद शमीम ,मोहम्मद शाहिद के अलावा सैकड़ों लोगों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *