
*रांची :* झारखंड के लगभग 8 हजार से ज्यादा वकीलों के लाइसेंस पर खतरा मं यक्षडरा रहा है. वहीं रांची के लगभग 1150 वकीलों के लाइसेंस पर भी तलवार लटक रही है. दरअसल झारखंड स्टेट बार काउंसिल और जिला बार एसोसिएशन के बार-बार आग्रह करने के बाद भी हजारों वकीलों ने अपना वेरिफिकेशन फॉर्म नहीं भरा है. वेरिफिकेशन फॉर्म नहीं भरने वाले वकीलों को प्रैक्टिस के काबिल नहीं माना जाता है. झारखंड स्टेट बार काउंसिल के प्रवक्ता और रांची जिला बार एसोसिएशन के महसचिव संजय विद्रोही के मुताबिक काउंसिल ने सभी जिला बार एसोसिएशन को पत्राचार कर यह सूची देने का निर्देश दिया है कि कितने अधिवक्ता रेगुलर प्रेक्टिशनर हैं और कितने अधिवक्ताओं ने वेरिफिकेशन फॉर्म भर दिया है. रूल 40 और वेरिफिकेशन फॉर्म से यह जानकारी मिलती है कि कौन अधिवक्ता किस जिले या बार से संबद्ध हैं. इसके साथ ही यह भी जानकारी मिलती है कि वह कहां का वोटर है और उस अधिवक्ता का इनरोलमेंट नंबर क्या है.
इसके साथ ही काउंसिल ने यह भी निर्देश दिया है कि एसोसिएशन ऐसे वकीलों की सूची भी काउंसिल को सौंपे, जिन्होंने र
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
