• Thu. Mar 19th, 2026

78 वें स्वतंत्रता दिवस पर पांडरकनाली दक्षिण पंचायत सचिवालय में बेवसाइट का उद्धघाटन

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Aug 16, 2024

 

पुटकी,पांडरकनाली दक्षिण के पंचायत सचिवालय में 78 वें स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर पंचायत का अपना वेबसाइट लांच का कार्यक्रम रखा गया जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित हुवे। पांडरकनाली दक्षिण का वेबसाइट जिसका डोमेन pandarkanalisouth.panchinfo.in है । वेबसाइट का उद्घाटन पंचायत के समाज सेवी दिलीप महतो,मुखिया श्रीमती चमेली देवी ओर पंचायत समिति श्रीमती लक्क्ष्मी देवी ने मिलकर किया। समाजसेवी दिलीप महतो ने बताया आजकल के डिजिटल युग मे पंचययत का वेबसाइट बनाना बहुत ही जरूरी था और ये हमारे लिये गर्व की बात है कि हमारा पंचायत पहला पंचायत है जिसका अपना वेबसाइट है। यह वेबसाइट गोल्ड कबीला फाउंडेशन के द्वारा निर्माण किया गया है जिसमे गोल्ड काबिला के प्रतिनिधि राजेन्द्र महतो ने बताया कि इस वेबसाइट में पंचायत से सम्बंधित बहुत सारी रिपोर्ट उपलब्ध है जिसे पंचायत के लोगों का जानना चाहिये,इसमें पंचायत के लोग अपने इतिहास,भूगोल ओर वर्तमान परिस्थिति के साथ पंचायत के वित्त रिपोर्ट ओर पंचायत के अधिकारियों के फोन नम्बर भी शामिल है जिसे जरूरत पड़ने पर पंचायत के लोग इसका लाभ उठा सकते है। उपस्थित लोगों में नरेश महतो,कार्तिक महतो,निरंजन महतो,अर्जुन महतो,अमलेश्वर महतो,मुक्तेस्वर महतो,माणिक महतो,लक्ष्मी देवी, पार्वती देव,अंजू देवी,किरण देवी आदि लोग थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *