• Wed. Mar 18th, 2026

6 नंबर साइडिंग में हाइवा पलटा, चालक हुआ घायल साइडिंग में लाईटिंग की नही है पुख्ता इंतजाम।

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Dec 23, 2022

 

रिपोर्ट अरविंद सिंह

झरिया: लोदना 6 नंबर साइडिंग मे शनिवार की शाम हाईवा वाहन संख्या जे एच 10 ए भी 4270 अचानक पलट गया। जिससे हाइवा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जाता है कि उक्त हाइवा कोयला खाली कर बैक करने के दौरान साइडिंग के नीचे रेलवे लाइन में पलटी मार गया। जिससे चालक 45 वर्षीय अवतार सिंह घायल हो गया। आनन फानन में स्थानीय लोगों द्वारा घायल चालक को उठाकर निजी हॉस्पिटल मे भर्ती कराया। बताया जाता है कि उक्त हाइवा बस्ताकोला से लोड गाड़ी लेकर 6 नंबर साइडिंग गाड़ी खाली करने के दौरान यह हादसा हुआ। वही कुछ स्थानीय लोगों की माने तो शाम होते ही पूरे साइडिंग में समुचित लाइट की पुक्ता इंतजाम नहीं रहने के कारण अंधेरा पसर जाता है। इस चलते यह घटना घटा, गनीमत रहा कि हाइवा का खलासी जीतू पासवान गाड़ी से उतर कर चलान साइन कराने चल गया था।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *