• Thu. Mar 26th, 2026

50लाख की अवैध विदेशी शराब रांगा के शर्मापुर से पुलिस ने किया जब्त, जांच शुरु।

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Mar 7, 2024

 

 

अंतर्कथा प्रतिनिधि

 

साहेबगंज -: साहिबगंज पुलिस की बड़ी कार्यवाही के बाद बड़ी सफलता हाथ लगी। गुप्त सूचना के आधार पर रांगा पुलिस ने मंगलवार मध्य रात्रि के बाद दो बजे रांगा थाना क्षेत्र के शर्मापुर मोड राजवाड़ा टोला से 50 लाख की विदेशी शराब को पुलिस जब्त किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शर्मापुर मोड स्थित नव निर्माण आवास में छापेमारी की गई और पंजाब में बने विदेशी शराब की लगभग 600 पेटी अवैध नकली शराब बरामद किया गया। शराब के पेटी को रांगा थाना परिसर में लाया गया। मामले का उद्भेदन के लिए थाना परिसर में पत्रकार सम्मेलन बुलाया गया जिसमे पत्रकार सम्मेलन के दौरान एसडीपीओ बरहरवा मंगल सिंह जमुदा ने बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव के मद्दे साहेबगंज पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देश पर विधि – व्यवस्था संधारण व सामाजिक तत्वों के धड़ पकड़ व मादक पदार्थ व अवैध शराब तस्करी की रोकथाम हेतु आसूचना संकलन के क्रम पूर्व शराब तस्करी के आरोपी अरविंद कुमार गुप्ता के द्वारा भारी मात्रा में नकली विदेशी शराब घर में रखे जाने का सूचना प्राप्त हुआ था, जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए, गस्ती दल को शर्मापुर मोड पहुंचने का निर्देश दिया। सूचना के अनुसार शर्मापुर मोड स्थित नवनिर्माणाधीन आवास में छापामारी की गई। इस दौरान उस घर में ताला लगा हुआ था,जहां घर मालिक उपस्थित नही थे, घर बंद होने के कारण वरीय पदाधिकारी को सूचित किया गया। इसी बीच पूछताछ के क्रम में उक्त मकान सरोधनी देवी उम्र करीब 25 वर्ष पति स्वर्गीय रोकड़ा रजवार का बताया गया। इसके कुछ देर उपरांत ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बरहरवा वह पुलिस निरीक्षक के साथ उपस्थित हुए और वरीय अधिकारी के उपस्थिति में उनके आदेश अनुसार घर का ताला तोड़कर भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब रखा पाया गया। जिसे विधिवत जब्त कर थाना लाया गया है।जब्त किया गया शराब इंपीरियल ब्लू व्हिस्की 750 एमएल की 3576 बोतल,इंपीरियल ब्लू व्हिस्की 375 एमएल की 2952 बोतल, इंपीरियल ब्लू व्हिस्की 180 एमएल की 8880 बोतल टोटल 15408 बोतल जिसका अनुमानित मूल्य लगभग 50 लाख कि बताई जा रही है। उन्होंने ये भी बताया की शराब के अवैध तस्करी में रांगा थाना छेत्र के शर्मा पुर निवासी अरविंद गुप्ता का नाम सामने आया है जो पूर्व में भी अवैध शराब तरकरी के जुर्म में रांगा थाना काण्ड संख्या 23/22में शामिल है। विदित हो की तीन दिन पहले भी थाना क्षेत्र के शर्मापुर मोड से भरी मात्रा में एक पिकअप वेन से भी भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद किया था। जिसमे अरविंद कुमार गुप्ता को गिरफ्तार कर रांगा थाना कांड संख्या 19/24 धारा 272/273/414/120बी/467/468 भा o द o वि o एवं 47ए उत्पाद अधिनियम के तहत संसिमित है। वही उन्होंने बताया कि इस मामले से संबंधित किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। अवैध शराब माफिया के खिलाप जांच पड़ताल जारी है जल्द ही खुलासा किया जाएगा कि इसमें कौन कौन लोग शामिल है।छापेमारी दल में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बरहरवा मंगल सिंह जमुदा ,पुलिस निरीक्षक बरहरवा नूनीदेव राय,रांगा थाना प्रभारी अरुण कुमार सिंह,रांगा थाना के पुलिस अवर निरीक्षक आशिम कुजूर समेत अन्य मौजूद थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *