• Tue. Mar 24th, 2026

440 वोल्ट का तार गिरने से तीन महिला गंभीर रूप से हुई घायल व सात पशुओं की हुई मौत

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Sep 21, 2023

 

गावां थाना क्षेत्र के चक में बुधवार की देर रात करीब बारह बजे 440 वोल्ट का तार गिरने से तीन महिला गंभीर रूप से घायल हो गई व मौके पर सात पशुओं की मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार शॉर्ट सर्किट से 440 वोल्ट का तार टूट कर अचानक सड़क किनारे बंधे पशुओं पर गिर गई, जिसके बाद पशुओं को तड़पते हुए देख उसे बचाने के कोशिश में तीन महिला गंभीर हो गई। जिसे गुरुवार की सुबह उनके परिजनों ने गावां सीएचसी लेकर पहुंचे जहां पर डॉक्टर काजिम खान के द्वारा इलाज किया जा रहा है।
बताया गया कि नानो देवी उम्र 40 वर्ष पिता अर्जुन प्रसाद यादव, फुलमतिया देवी उम्र 35 वर्ष पति महेंद्र यादव, रविता देवी उम्र 23 वर्ष पिता अर्जुन प्रसाद यादव गंभीर रूप से घायल हैं।
नानो देवी के तीन पशु और फुलमतिया देवी के चार पशुओं की मौत हुई है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *