
अपने जीवन के 40वें पड़ाव पर कदम रखते हुए सिंदरी के लोकप्रिय विधायक श्री चंद्रदेव महतो जी के प्रतिनिधि सह मीडिया प्रभारी शीतल दत्ता ने समाज के समक्ष मानवता और सेवा की एक अनुकरणीय मिसाल पेश की है। अपने 40वें जन्मदिन के इस पावन अवसर पर उन्होंने अपने जीवन का 40वां रक्तदान किया।
यह रक्तदान बलियापुर प्रखंड अंतर्गत पलानी पंचायत के एक 5 वर्षीय मासूम बच्चे के लिए किया गया, जो **’थैलेसीमिया’** जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहा है। बच्चे की स्थिति को देखते हुए शीतल दत्ता ने संवेदनशीलता और मानवता का परिचय देते हुए रक्तदान किया तथा ईश्वर से प्रार्थना की कि उस मासूम को उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन प्राप्त हो।

**इस अवसर पर शीतल दत्ता ने कहा:**

> *”हम इंसान बहुत छोटे हैं और हमारा यह प्रयास भी एक छोटी सी कोशिश है। बाकी सब ईश्वर की कृपा और मर्जी पर निर्भर है। मुझे इस बात की आत्मिक संतुष्टि है कि मेरे 40वें जन्मदिन का इससे सार्थक और सुदंर उपयोग नहीं हो सकता था। समाज सेवा और किसी जरूरतमंद की मदद ही सबसे बड़ा धर्म है।”*
इस पुनीत कार्य में उनके साथ प्रमुख रूप से साथी जो हर दिन हर वक्त राज्य के कोई भी कोने पर मदद पहुंचाने का काम करते हैं समर्पण एक नेक पहल के अध्यक्ष** दीपेश चौहान जी** और **श्री सत्येंद्र महतो जी** मौजूद रहे, जिनका उन्होंने विशेष रूप से आभार जताया। मौके पर टेक्नीशियन संजीव कुमार एवं मंडल दा सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित थे
**वरिष्ठ समाजसेवियों एवं गणमान्य लोगों ने दी शुभकामनाएं:**
इस सराहनीय पहल पर क्षेत्र के वरिष्ठ समाजसेवियों, एवं शुभचिंतकों ने शीतल दत्ता को जन्मदिन की बधाई दी और उनके इस मानवीय कार्य की प्रशंसा की। शुभकामनाएं देने वालों में वरिष्ठ समाजसेवी विनोद सिंह, डॉ. स्वरूप चौधरी, डॉ राजेश सिंह, प्रियांशु पाल ,प्रभास पाल,हारु बाउरी, शंकर दास, आमोद बाउरी, रंजीत महतो, अनिल महतो, प्रसून दास गुप्ता, राजा राम रवानी, प्रमुख प्रतिनिधि विजय रजक, हीरालाल मोदक, चंदन भूमिहार, विश्वजीत चक्रवर्ती, बनवारी कुंभकार गोपाल महतो शक्ति महत्व अशोक महतो जगन्नाथ ग्राचार्य कृष्ण दान , राजा बाबू प्रदीप महतो, अजय महतो सहित अन्य साथी, शुभचिंतक एवं मित्रगण शामिल रहे। सभी ने बच्चे के जल्द स्वस्थ होने और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
