
धनबाद : निरसा प्रखंड अंतर्गत भल जोड़ियां रोड स्थित ईसीएल के आवासीय परिसर में विगत 1 महीने पूर्व बिजली विभाग द्वारा वहां कई वर्षों से रह रहे 40 परिवारों की बिजली आपूर्ति पूरी तरह से ठप कर दी गई उनका बिजली का कनेक्शन काट दिया गया । विभाग द्वारा बिना किसी अग्रिम सूचना के इनकी बिजली के कनेक्शन को काट दिया गया। जिसके बाद पीड़ित 40 परिवार पुनः अपने बिजली बहाल करने को लेकर विभाग के कई चक्कर और आवेदन देने के बावजूद भी किसी तरीके की कोई पहल विभाग द्वारा नहीं हुई ।

पूरा परिवार जिनकी बिजली आपूर्ति बाधित की गई है काफी सदमे में उनके घर में रात को अंधेरा पसर जाता है वही बच्चों की पढ़ाई लिखाई पर भी इसका बुरा असर पड़ रहा है । जिसके बाद बाध्य होकर मासस के बैनर तले सभी पीड़ित परिवारों ने गुरुवार की सुबह निरसा स्थित झारखंड बिजली विभाग के कार्यालय में अनिश्चितकालीन धरना पर बैठ गए । जिसमें पुरुष के साथ कई महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं । इनका साफ तौर पर इन परिवारों को कहना था कि जब तक विभाग द्वारा पुनः बिजली बहाल नहीं की जाती है तब तक हम अनिश्चितकालीन इसी तरह धरने पर बैठे रहेंगे ।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
