
संवाददाता –नरेश विश्वकर्मा (निरसा )

निरसा । 15 से 25 सिंतबर तक धनबाद जिले में चलाए जा रहे स्पेशल ड्राइव के तहत गुरुवार को सीआईएसएफ व ईसीएल की सुरक्षा टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर निरसा थाना क्षेत्र के कुसुमकनाली के जंगल में छापेमारी कर लगभग 34 टन कोयला जब्त किया। जब्त कोयले को ईसीएल को सुपुर्द कर दिया । बताया जाता है कि कोयला बोरियों में भरकर अन्यत्र भेजने के लिए जंगल में एकत्रित कर रखा गया था। पूछने पर सीआईएसएफ बैजना कैंप इंचार्ज ने छापेमारी की पुष्टि करते हुए बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली कि कुसुमकनाली के जंगल मे भारी मात्रा में अवैध कोयला बोरियों में भर कर अन्यत्र भेजने के लिये रखा हुआ था । छापेमारी कर लगभग 34 टन कोयला,दो मोटरसाइकिल व एक साइकिल जब्त किया गया । जब्त कोयले को ईसीएल को सुपुर्द कर दिया गया ।

ज्ञात हो कि आज से पूरे जिले में सरकार के निर्देश पर जिला टास्क फोर्स द्वारा अवैध कोयला खनन,बालू व पत्थर के ट्रांपोर्टिंग पर रोक लगाने के लिये स्पेशल ड्राइव अभियान चलाया जा रहा है । हम आपको बता दे की रामकनाली के साथ निरसा के फटका शिव मंदिर के बगल में जीरो सीम में इन दिनों कोयला का अवैध उतखनन जारी है! जो की रात के अंधेरे में मिनी हाइवा के माध्यम से अंधेरे के रात में निकाला जाता है!
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
