• Fri. Mar 13th, 2026

एशियन अस्पताल में डॉ. विवेक डोकानिया ने किया ईयर नोज थ्रोट, हेड एंड नेक, फेशियल ट्रॉमा सर्जरी का लगभग 320 सफल इलाज

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Sep 8, 2022

 

धनबाद. एशियन द्वारका दास जालान सुपर स्पेशयलिटी हॉस्पिटल में सर्जरी के द्वारा सेरेब्रोस्पाइनल फ्लूइड (सीएसएफ) लीक के अलावा डॉ. विवेक डोकानिया (ईएनटी, हेड एंड नेक एंड फेशियल ट्रॉमा सर्जन) ने और भी 320 जटिल बीमारियों का सफल इलाज किया. डॉ. विवेक डोकानिया ने बताया कि सीएसफ मस्तिष्क और स्पाइनल कॉर्ड में पाया जाने वाला एक तरह का पानी है। ये ब्रेन में प्रोटीन, एंजाइम और हार्मोन आदि के ट्रांसमिशन में मदद करता है। आसान भाषा में समझें तो ये ब्रेन का वो पानी है जो कि मस्तिष्क के आस-पास रहता है, इसे पोषण देता है और इसे झटकों से बचाता है। अगर ये पानी ब्रेन की कोशिकाओं से बहकर नाक से लीक होने लगता है तो, इसे सेरिब्रेल स्पाइनल फ्यूइड लीक कहते हैं।

हाल ही में चास निवासी 45 वर्षीय मरीज कुंती देवी एशियन अस्पताल के ईएनटी विभाग की ओपीडी में यह नाक से लगातार पानी गिरने की शिकायत लेकर पहुंची थी. इसके पहले लंबे समय से उनका इलाज एलर्जी व सर्दी-जुकाम समझ कर चल रहा था। यहां पर ओपीडी में जब ईएनटी के डा. विवेक डोकानिया ने जांच की तो पता चला कि यह मामला सर्दी-जुकाम का नहीं है, बल्कि नाक के रास्ते जिस द्रव्य का रिसाव हो रहा है वह दरअसल सेरिब्रो स्पाइनल फ्लूइड (सीएसएफ) है।

उन्होंने बताया एंडोस्कोपिक स्कल बेस रिपेयर और सीएसएफ नजल लीक क्लोजर के लिए मरीज की जाँघ से टिशू लेकर जिसमे तीन लेयर टिशू के अलावा, फेशियल लाटा और फिब्रिंग बायोगलु से मिश्रण करके ब्रेन और नाक वाले छिद्र को क्लोज कर दिया गया.

उन्होंने बताया मरीज को मेंजायटीक इन्फेक्शन था. ऐसे में सर्जरी से पूर्व
मरीज के मेंजायटीक इंफेक्शन को मेडिसिन से खत्म करने के बाद सर्जरी करके सेरेब्रोस्पाइनल फ्लूइड (सीएसएफ) लीक का सफल इलाज किया गया.

उन्होंने बताया की चार महीने पूर्व भी इसी तरह एक केस हॉस्पिटल में आया जिसमे 60 वर्षीय मरीज गीता देवी चास निवासी भी सेरेब्रोस्पाइनल फ्लूइड (सीएसएफ) लीक से पीड़ित थी. यहाँ से इलाज के बाद से वह महिला बिल्कुल स्वस्थ है.

उन्होंने कहा की इस तरह की बीमारियों का इलाज शीघ्र करा लेना चाहिए अन्यथा ब्रेन इन्फेक्शन का खतरा हो सकता है जिसमे मरीज की जान जा सकती है. उन्होंने आगे बताया अबतक इस बीमारी से जूझ रहे कई लोगों का एंडोस्कोपिक स्कल बेस रिपेयर और सीएसएफ नेसल लीक क्लोजर आपरेशन सफलतापूर्वक कर चुके हैं.

डॉ. विवेक डोकानिया ने मणिपाल यूनिवर्सिटी से पढ़ाई करने के बाद मुंबई के कुपर हॉस्पिटल से सर्जिकल ट्रेनिंग ले चुके है तथा वैल कोर्नेल मेडिकल कॉलेज न्यूयार्क (यूएसए) से ओबज़रशिप फैलोशिप ले चुके हैं.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *