
*हर साल सैंकड़ों हजारों की संख्या में मजदूर व यूनियन के कार्यकर्ता श्रद्धांजलि देने पहुंचते है भाजपा सह जमसं कार्यालय*

अंकित केशरी

झरिया: झरिया कतरास मोड़ जनता मजदूर संघ कार्यालय में गुरुवार को झरिया के पूर्व विधायक सह जनता मजदूर संघ के संस्थापक सूर्यदेव सिंह की 32वीं पुण्यतिथि श्रद्धा सुमन के साथ मनाया गया। जमसं कार्यालय में स्व. सूर्यदेव सिंह की पत्नी पूर्व विधायक कुंती देवी, संजीव सिंह की पत्नी सह भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रागिनी सिंह सिद्धार्थ गौतम किरण सिंह संतोष सिंह स्वर्गीय सूर्यदेव सिंह जी की बहन राजेश्वरी देवी लालमुनी देवी सुशीला सिंह लक्ष्मीनारायण सिंह धनबाद सांसद पीएन सिंह, पूर्व मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल भाजपा धनबाद महानगर जिलाअध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह पूर्व गिरिडीह सांसद रविन्द्र पांडेय पूर्व एमएलसी प्रवीण सिंह सहित परिवार के लोगों ने तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। पुण्यतिथि के दौरान कार्यालय में अखंड हरि किर्तन किया गया। मौके पर अखिलेश सिंह, छोटू सिंह, दिलीप भारती, महंत पांडे शैलो पासवान, रघु राम, अरिंदम बनर्जी, अरुण साव, शैलेश सिंह चंद्रवंशी संतोष शर्मा उमेश यादव संजय झा मानस प्रसून नितिन भट्ट राजकुमार अग्रवाल तमाल राय अमलेश सिंह जयंत चौधरी मिल्टन पार्थसारथी इंद्रजीत सिंह आदि मौजूद थे। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रागिनी सिंह ने कहा कि आज भी कोयलांचल की जनता स्व सूर्यदेव सिंह को नही भूले है, हमारे ससुर स्व सूर्यदेव सिंह जब तक जीवित रहे उन्होंने मजदूरों की हक की लड़ाई ईमानदारी और सच्चाई से लड़ते थे। मैं भी उन्हीं के मार्ग दर्शन पर चल कर मजदूरों की हक की लड़ाई पूरी निष्ठा के साथ उनकी आवाज बनकर लड़ती रहूंगी। हमारे ससुर स्व सूर्यदेव सिंह हमेशा मजदूरों का भला चाहा है,
*लाखों लोगों के दिलों में आज भी बसे हैं सूर्यदेव सिंह: सिंह*
कोयला मजदूर मसीहा की बात करे तो हर एक के मुंह में एक ही नाम आता है सूर्यदेव सिंह का। गरीब मजदूरों के हितों की रक्षा के लिए हमेशा लड़ने वाले आज भी लाखों लोगों के दिलों में अपनी एक अलग छवि है। एक किसान परिवार में जन्में सूर्यदेव सिंह मजदूरों के दिलों पर राज करने लगे। पिछले 32 वर्षों से उनकी पुण्यतिथि मजदूरों के लिए किसी न किसी विशेष दिवस के रूप से कम नही । हर वर्ष सैंकड़ों हजारों की संख्या में मजदूर व यूनियन के कार्यकर्ता 15 जून को उनके पुण्यतिथि पर याद कर उन्हें श्रद्धांजलि देने झरिया स्थित कतरास मोड़ भाजपा सह जमसं कार्यालय पहुंचते है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
