• Thu. Feb 26th, 2026

300 विस्थापित परिवारों को दूधियापानी में किया जाऐगा पुनर्वास

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

May 6, 2023

 

धनबाद (Dhanbad) निरसा। धनबाद जिला प्रशासन द्वारा कुमारधुबी रेलवे कॉरिडोर से विस्थापित हो रहे लगभग 300 गरीब आदिवासियों को बसाने की कवायद शुरू कर दी है. एग्यारकुंड अंचलाधिकारी अमृता कुमारी के निर्देश पर शनिवार की दोपहर सीआई अशोक मिश्रा के नेतृत्व में टीम एग्यारकुंड दक्षिण पंचायत के आदिवासी टोला पहुंची. जहां विस्थापित परिवारों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनी और आश्वस्त किया कि उन्हें जल्द ही दूसरी स्थान पर बसाया जाएगा. इसके बाद टीम ने गैर आबाद सरकारी भूमि चिह्नित करने के लिए स्थल का निरीक्षण किया. सीआई ने बताया कि दुधियापानी में खाली पड़े गैर आबाद भूमि पर विस्थापित परिवारों को बसाने की पहल की जा रही है. फिलहाल, टीम के पास नक्शा नहीं है. जमीन चिह्नित कर इसकी रिपोर्ट अंचल को जल्द भेजी जाएगी. इसके बाद भूमिहीन आदिवासी परिवारों के नाम जमीन की बंदोबस्ती कर जल्द बसाया जाएगा।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *