• Sun. Mar 15th, 2026

रागिनी सिंह का तीन मंजिला घरौंदा बनाने वाली तस्वीर खूब हो रही चर्चित

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Oct 23, 2022

*धनबाद :* झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह की पत्नी व भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रागिनी सिंह का तीन मंजिला घरौंदा बनाने का फोटो काफी वायरल हो रहा है। वह अपने हाथ से घरौंदा बनाते हुए दिख रही हैं पास में छोटी पुत्री भी खड़ी है। मां को घरौंदा बनाते हुए देख रही है। फेसबुक सहित अन्य सोशल साइटों पर हजारों की संख्या में लोग लाइक और कमेंट कर रहे हैं।

काफी संख्या में लोग शेयर भी कर रहे है। तीन मंजिला घरौंदा उन्होंने अपने हाथों से बनाया है। अपनी पुत्री लाडो की जिद को पूरा करने के लिए उन्होंने स्वयं सिंहमेंशन में ही घरौंदा बनाने का कार्य किया। तीन मंजिला घरौंदा काफी आकर्षक बनाई है। लोगों का कहना है कि यह भी एक कला है और जिस कदर उन्होंने बनाया है वह काफी सराहनीय है। रागिनी सिंह ने बताया कि पुत्री जिद कर रही थी।

हर साल बाजार से खरीद कर घरौंदा आता था। इस बार उन्होंने स्वयं बनाने के लिए सोचा। लंबे समय के बाद बनाया है। लोगों को अपने मूल संस्कृति से जुड़े रहना चाहिए। मिट्टी का घरौंदा बनाये, मिट्टी के खिलौने ,मिट्टी की दीए का प्रयोग करे और अपने बच्चों को भी मिट्टी का महत्व समझाये।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *