• Thu. Mar 26th, 2026

29 एवं 30 सितंबर को दो दिवसीय पदयात्रा को लेकर ग्रामीण एकता मंच के सदस्यों ने की बैठक

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Sep 24, 2023

 

 

ग्रामीण एकता मंच के द्वारा दो दिवसीय पदयात्रा को लेकर आज ग्रामीण एकता मंच के सदस्यों की एक बैठक ग्रामीण एकता मंच के केंद्रीय अध्यक्ष रंजीत सिंह उर्फ बबलू सिंह के अध्यक्षता में एक बैठक हुई जिसका मुख्य उद्देश्य 29 एवं 30 सितंबर को होने वाली 25 किलोमीटर की पदयात्रा को लेकर आपको बताते चले की धनबाद की धरती पर प्रदूषण और पर्यावरण के लिए पहली बार पदयात्रा होगी मंच के इस पदयात्रा का सभी लोगों ने दिल से स्वागत कर रहा है और समर्थन भी दे रहे है जिसमें बड़े-बड़े डॉक्टर समाजसेवी क्षेत्र के पार्षद गण मुखिया चेंबर के पदाधिकारी गण एवं अन्य गणमान्य लोगों के द्वारा समर्थन का सोशल मीडिया में बाढ़ सा आ गया आपको बताते चले कि यह संस्था 2007 से ही प्रदूषण और पर्यावरण के खिलाफ सड़क से लेकर न्यायालय तक लड़ाई लड़ रही है और अभी इनका दो-दो जनहित याचिका माननीय उच्च न्यायालय में सुनवाई चल रहा है। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य था कि पदयात्रा सुचारू रूप से संपन्न हो उसको लेकर इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से अनिल शर्मा, गोपाल गुप्ता, सुभाष पासवान, उदय तिवारी, उत्पल झा ,भोला शर्मा, विनोद सिंह, कमलेश तिवारी,ज्वाला सिंह ,नरेश भारती ,रामदेव चौहान, अजय पासवान, दिलीप सिंह, संजय चौहान, भोला सिंह ,अंगद सिंह, मुक्ति रंजन दास, अरुण पासवान इम्तियाज एवं अन्य


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *