
*भाजपा नेत्री सहित भाजपा नेताओं ने लिया व्यवस्थाओं का लिया जायजा, हजारों की संख्या में लोग होंगे शामिल*

झरिया: भारतीय जनता पार्टी द्वारा झरिया विधानसभा मे निकाली जा रही परिवर्तन संकल्प यात्रा की शुरुआत 27 सितंबर को झरिया भगतडीह स्थित पुराना आरएसपी कॉलेज से होगी. झरिया आरएसपी कॉलेज में होने वाली जनसभा की तैयारियों का जायजा लेने के लिए मंगलवार को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रागिनी सिंह अपने समर्थकों के साथ सभा स्थल पहुंची।

जहां रागिनी सिंह ने भाजपा नेताओं के साथ सभा स्थल की तैयारी टेंट,पानी,
बिजली,कार्यकर्ताओं के बैठने के लिए जगह सहित अन्य तैयारियां का जायजा लिया। इस परिवर्तन संकल्प यात्रा में भारतीय जनता पार्टी के कई राष्ट्रीय स्तरीय जनप्रतिनिधि भी पहुंचेंगे तथा विशाल मंच से लोगों को संबोधित भी करेंगे। जायजा लेने के दौरान भारतीय जनता पार्टी के नेता मानस प्रसून, संजय झा, संतोष शर्मा, अरुण साव, सुजीत सिन्हा, राजाराम पासवान, अभिषेक पांडेय,राज किशोर जेना, शैलेश सिंह चंद्रवंशी,अरिंदम बनर्जी, दिलीप भारती सहित अन्य भाजपा नेता मौजूद रहे।
भाजपा नेत्री रागिनी सिंह ने कहा कि झरिया आरएसपी कॉलेज में आगामी 27 सितंबर को होने वाली विशाल परिवर्तन संकल्प यात्रा में झरिया विधानसभा के लगभग हजारों की संख्या में लोग शामिल होंगे। वही इस सभा के लिए सभी भारतीय जनता पार्टी के दावेदार एक साथ कंधे से कंधा मिलाकर इस विशाल जनसभा को सफल भी बनाएंगे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
