
अंतर्कथा : बरही/पंचम पाण्डेय
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के द्वारा राष्ट्रव्यापी भारत जोड़ो यात्रा के घोषित कार्यक्रम के कड़ी को आगे बढ़ाते हुए 26 नवंबर को बरही विधानसभा स्तरीय पदयात्रा चौपारण प्रखंड में पार्टी के द्वारा तय की गई है। जिसकी तैयारी को लेकर कांग्रेस कमेटी बरही की एक बैठक विधायक कक्ष में हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल मन्नान वारसी ने किया। बतौर मुख्य अतिथि पार्टी के जिला उपाध्यक्ष डॉक्टर निजामुद्दीन अंसारी एवं जिला महासचिव विनोद यादव उपस्थित थे। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष डॉ निजामुद्दीन अंसारी ने कहा कि पार्टी द्वारा आयोजित कार्यक्रम ऐतिहासिक रहेगा। पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी जिस उद्देश्य से पदयात्रा पर निकलें है, वह निश्चित तौर पर सफल नजर आ रहा है। वहीं जिला महासचिव बिनोद यादव ने कहा कि कहा कि यह यात्रा इतिहास लिखेगी। यह पदयात्रा एकता की ताकत दिखाने, कदम से कदम मिलाने और सपनों का भारत बनाने के लिए है। प्रखण्ड अध्यक्ष अब्दुल मनान वारसी ने कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य ही भारत के सभी नागरिकों को एक सूत्र में जोड़ने का है। राहुल गांधी जहां भी जा रहे हैं, सभी धर्म, संप्रदायों का सम्मान करते हुए उन्हें जोड़ रहे हैं। मौके पर प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष इकबाल रजा, विस विधायक प्रतिनिधि छट्ठू गोप, प्रखण्ड प्रतिनिधि सुनील साहू, मंडल अध्यक्ष रघुवीर यादव, मंडल अध्यक्ष सिकंदर राणा, बासुदेव प्रसाद यादव, पंचायत अध्यक्ष मलकोको प्रकाश यादव, जागेश्वर यादव, मोहम्मद तैयब अंसारी, यमुना प्रसाद यादव, राकेश रजक, सुरेश कुमार शर्मा, दशरथ यादव, सरजू गोप, मुन्नीलाल ठाकुर, राजदेव यादव, रमेश प्रसाद चंद्रवंशी, राम कुमार दास, मोहम्मद तौकीर रजा, मोहम्मद एहसान, राजेंद्र प्रसाद यादव, मनोज रविदास, मोहम्मद सदीक, मोहम्मद हुमायूं, मोहम्मद सरताज, महेश प्रसाद, अर्जुन पंडित, महेश यादव, सकलदेव पांडेय, जवाहर लाल यादव, राजेश उरांव, बलराम कुमार, अर्जुन यादव, राजू राणा, अनिल कुमार यादव, शमशेर आलम, रामानंद यादव, मोहम्मद वारिस अंसारी, सुभाष यादव, मोहम्मद मंजूर आलम, मोहम्मद निजाम अख्तारी, राजकुमार यादव, मनोज कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
