• Sun. Feb 15th, 2026

25/जून को निरसा थापनगर स्टेशन में धरणा प्रदर्शन!

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jun 16, 2024

 

संवाददाता :नरेश विश्वकर्मा
आज दिनांक 16 जून 2024 को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के धनबाद जिला अध्यक्ष उमेश गोस्वामी ने आज एक बैठक करके यह निर्णय लिया!कि 25 जून दिन मंगलवार को आसनसोल रेल मंडल के अधीन थापर नगर स्टेशन पर विभिन्न ट्रेनों की ठहराव एवं स्टेशन के सुंदरीकरण एवं कोरोना काल के पहले में जितने भी लोकल ट्रेन चालू थी उसे सुचारू रूप से चलाया जाए एवं काई एक्सप्रेस ट्रेनों से जनरल एवं स्लीपर को काट दिया गया है उसे अभिलम चालू किया जाए इसी मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया जाएगा जिसकी लिखित सूचना रेल मंडल आसनसोल स्टेशन मास्टर थापर नगर को लिखित सूचना दे दी गई है श्री गोस्वामी ने कहा कि आम जनता की मांग को लेकर मेरे द्वारा कई बार मंडल रेल प्रबंधक आसनसोल को लिखित दिया गया कि आसनसोल रेल मंडल के अधीन थापर नगर स्टेशन निरसा विधानसभा का एकमात्र स्टेशन है इसी स्टेशन से मदन दी थर्मल पावर प्लांट मालगाड़ी का परिचालन कर रहा है भविष्य में अपनी सवारी गाड़ी भी चलायगी यह स्टेशन के अगल-बगल दर्जनों कोलयरी एवं सैकड़ो ग्राम के हजारों लोग प्रतिदिन आसनसोल धनबाद जाकर हाई कोर्ट रांची एवं कोलकाता बाजार के बिजनेसमैन दिल्ली पैसेंजर ट्रेन से बंगाल कोलकाता रांची से डेली मार्केट करने के लिए आवागमन करते हैं कभी-कभी धनबाद एवं कुमारधुबी के लिए सवारी नहीं मिलने पर ट्रेन पकड़ने में ग्रामीणों को काफी असुविधा होती है इसलिए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी जनहित राष्ट्रीय हित में आंदोलन करने का निर्णय लिया इस बैठक में पतितपावन तिवारी, काजल बावरी विक्की बावरी,सागर मोदी रूपेश कुमार का प्रदीप महतो खटीक महतो युधिष्ठिर महतो प्रफुली बावरी,अमित चंद्रा बावरी,प्रहलाद चंद्र महतो सबल टुडू अरुण कुमार आदि उपस्थित हुए श्री गोस्वामी नेअपने तथा सभी ग्रामीणों से अपील किया कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस धरना प्रदर्शन को सफल बनावे ताकि हम लोग का मांग पर रेल प्रशासन मजबूर होकर हमारी मांगों पर विचार करें


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *