• Fri. Feb 27th, 2026

24 साल के मॉडल कि दर्दनाक मौत, फैशन शो के दौरान सिर पर गिरा लाइटिंग ट्रस. एक घायल

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jun 12, 2023

 

*नयी दिल्ली :* नोए़डा के सेक्टर-20 थाना क्षेत्र में फिल्म सिटी स्थित एक स्टूडियो में फैशन शो के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। कार्यक्रम के दौरान लाइटिंग ट्रस यानि लोहे का खंभा गिरने से एक मॉडल की मौत हो गई, जबकि एक युवक घायल हो गया।हादसे की सूचना पर पुलिस पहुंची और शो के आयोजनकर्ता और लाइटिंग ट्रस को लगाने वाले से पूछताछ की।

जानकारी के मुताबिक, रविवार दोपहर करीब 1.30 बजे फिल्म सिटी के एक स्टूडियो में फैशन शो कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा था। इस दौरान अचानक लाइटिंग ट्रस गिर गया और मॉडलिंग के लिए आई एक युवती व युवक इसकी चपेट में आ गए। इस वजह से मॉडल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मृतक मॉडल की पहचान दिव्यांश फ्लोरा, गौर सिटी-2 निवासी 24 साल की वंशिका चोपड़ा के रूप में हुई है। वहीं घायल युवक की पहचान बॉबी राज निवासी गोपाल पुरा, ग्वालियर रोड, आगरा के रूप में हुई है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले को लेकर पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *